कांवरिया की मौत के मामले में केस

देवरी : चतरो – चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास शुक्रवार सवारी व ऑटो की टक्कर में एक कांवरिया यात्री की मौत के मामले में ऑटो के चालक के खिलाफ देवरी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मृतक राजकुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (ग्राम सुरजा) के भाई सकलदेव सिंह […]
देवरी : चतरो – चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास शुक्रवार सवारी व ऑटो की टक्कर में एक कांवरिया यात्री की मौत के मामले में ऑटो के चालक के खिलाफ देवरी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मृतक राजकुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (ग्राम सुरजा) के भाई सकलदेव सिंह के फर्दबयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में ऑटो के चालक पर तेज गति एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार देने का आरोप है. बीते शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे चतरो – चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास सवारी व ऑटो में टक्कर में सात कांवरिया तीर्थयात्री घायल हो गये थे. इलाज के दौरान एक कांवरिया राजकुमार सिंह उर्फ छोटू की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




