देवरी में और 12 लोगों में पाये गये डायरिया के लक्षण

देवरी : देवरी प्रखंड के गादीदिघी पंचायत के डायरिया ग्रसित गांव मंझलाडीह, गादीदिघी व गड़ियादिघी गांव के 12 अन्य लोगों में डायरिया के लक्षण पाये गये हैं. इनमें मंझलाडीह के मनोज राय, सकलदेव राणा, रघु राय, अधीर राणा, शोभा देवी, टिकैत राणा व गादीदिघी के विजय राय, सोनाली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विजय राम आदि शामिल […]
देवरी : देवरी प्रखंड के गादीदिघी पंचायत के डायरिया ग्रसित गांव मंझलाडीह, गादीदिघी व गड़ियादिघी गांव के 12 अन्य लोगों में डायरिया के लक्षण पाये गये हैं. इनमें मंझलाडीह के मनोज राय, सकलदेव राणा, रघु राय, अधीर राणा, शोभा देवी, टिकैत राणा व गादीदिघी के विजय राय, सोनाली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विजय राम आदि शामिल हैं. इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकों की टीम द्वारा गादीदिघी, मंझलाडीह एवं गड़ियादिघी गांव का दौरा किया गया.
जांच के क्रम में 12 अन्य लोगों में डायरिया के लक्षण पाये गये हैं. इनमें चार लोगों को उपचार के लिए उमवि कांटीदिघी कैंप लाया गया है. वहीं आठ अन्य लोगों को भी दवा दी गयी है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी डायरिया पीड़ित खतरे से बाहर हैं. टीम में फार्मासिस्ट शिवानंद मिश्र, एएनएम किरण कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी राजेश यादव, गंगाधर राणा, कामदेव राय, संतोष राणा, संजय कुमार आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










