प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

गिरिडीह/देवरी : प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी. मृतक देवरी थाना इलाके के ढकनी पहरी निवासी रूपन सोरेन का 21 वर्षीय पुत्र सोमरा सोरेन है. जबकि मृतका तिसरी थाना इलाके के पचरूखी निवासी तालो हांसदा की 19 वर्षीय पुत्री सूरजमुनी हांसदा है. दोनों की मौत शुक्रवार की रात 11 बजे सदर अस्पताल में हुई […]
गिरिडीह/देवरी : प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी. मृतक देवरी थाना इलाके के ढकनी पहरी निवासी रूपन सोरेन का 21 वर्षीय पुत्र सोमरा सोरेन है. जबकि मृतका तिसरी थाना इलाके के पचरूखी निवासी तालो हांसदा की 19 वर्षीय पुत्री सूरजमुनी हांसदा है. दोनों की मौत शुक्रवार की रात 11 बजे सदर अस्पताल में हुई है.
दोनों पिछले एक माह से साथ में ही रह रहे थे. कुछ दिनों पूर्व दोनों पचरूखी गये थे और शुक्रवार की शाम को ही वापस देवरी के ढकनी पहरी लौटे. घर लौटते ही दोनों आंगन में गिर गये. परिजन दोनों को लेकर देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










