ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बगोदरडीह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय निवासी बंधन महतो(50) है.घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है. बताया जाता है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय निवासी बंधन महतो अपनी बाइक से जीटी रोड […]
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बगोदरडीह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय निवासी बंधन महतो(50) है.घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है. बताया जाता है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय निवासी बंधन महतो अपनी बाइक से जीटी रोड पार कर रहे थे.
इसी दौरान बगोदर से डुमरी जा रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया,जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. धनबाद में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










