कोयला लदी बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह की घटना बाइक चालक फरार प्राथमिकी दर्ज डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह के समीप रविवार की सुबह साढ़े छह बजे कोयला लदी बाइक ने एक अधेड़ व्यक्ति को धक्का मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर परिजनों ने उसे […]
विज्ञापन
डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह की घटना
बाइक चालक फरार प्राथमिकी दर्ज
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह के समीप रविवार की सुबह साढ़े छह बजे कोयला लदी बाइक ने एक अधेड़ व्यक्ति को धक्का मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए धनबाद ले गये, जहां इलाज के क्रम में रविवार की देर शाम घायल की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि पिपराडीह निवासी 55 वर्षीय ठकुरी यादव सड़क के किनारे पैदल जा रहा था. इसी दौरान डुमरी से गिरिडीह की ओर कोयला लाद कर जा रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रथामिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. धनबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक और उसमें लदा कोयला घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. भागने के क्रम में बाइक सवार का मोबाइल भी गिर गया. डुमरी पुलिस ने मोबाइल और कोयला लदा वाहन को जब्त कर लिया है. सोमवार को मृतक के पुत्र ने डुमरी थाना को आवेदन देकर फरार बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










