बेंगाबाद : अगलगी में 50 हजार की संपत्ति नष्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद/चपुआडीह : मानजोरी पंचायत के मंडरडीह निवासी भोला तिवारी के घर में सोमवार की रात आग लग जाने से 50 हजार रुपये मूल्य की संपति नष्ट हो गयी. भोला ने बताया कि वह घर में बत्तख पालन कर जीविकोपार्जन करता है. शाम को वह उक्त घर से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने घर में […]
विज्ञापन
बेंगाबाद/चपुआडीह : मानजोरी पंचायत के मंडरडीह निवासी भोला तिवारी के घर में सोमवार की रात आग लग जाने से 50 हजार रुपये मूल्य की संपति नष्ट हो गयी.
भोला ने बताया कि वह घर में बत्तख पालन कर जीविकोपार्जन करता है. शाम को वह उक्त घर से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने घर में खाना खाने गया. इस बीच उसे नये घर में आग लगने की सूचना मिली. हो हल्ला पर आसपास के जुटे ग्रामीणों ने पास के तालाब से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर के अदंर रखे 30 बत्तख, दो साइकिल, पांच हजार नगद,बिस्तर समेत 50 हजार की संपत्ति राख हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










