कस्तूरबा की आदिवासी छात्रा की मौत, मातम

बगोदर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बगोदर में अध्ययनरत आठवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा गीता कुमारी (14 वर्ष) की मंगलवार अल सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. तीन दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे हजारीबाग के निदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. गीता कुदर पंचायत के सुदूरवर्ती गांव मेघाटांड़ […]
बगोदर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बगोदर में अध्ययनरत आठवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा गीता कुमारी (14 वर्ष) की मंगलवार अल सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी.
तीन दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे हजारीबाग के निदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. गीता कुदर पंचायत के सुदूरवर्ती गांव मेघाटांड़ की रहने वाली थी. उनके पिता शिबू हेंब्रम की बीते साल मौत हो चुकी है और उसकी मां भी गांव में नही रहती है. उसकी परवरिश उसके दादा मेहीलाल हेंब्रम कर रहे थे.
इधर ,छात्रा का शव मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों के बीच मातम छा गया है. मौके पर माले नेता सह पंसस शेख बदरुद्दीन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




