साइबर क्राइम में महेशमुंडा से दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 2:48 AM

विज्ञापन

जामताड़ा के रहनेवाले हैं दोनों युवक गिरिडीह : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खाते से रकम निकालने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरिडीह साइबर पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों में जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत सियाटांड़ निवासी अजय मंडल व चरकू मंडल है. यह जानकारी मंगलवार की शाम को साइबर […]

विज्ञापन

जामताड़ा के रहनेवाले हैं दोनों युवक

गिरिडीह : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खाते से रकम निकालने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरिडीह साइबर पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों में जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत सियाटांड़ निवासी अजय मंडल व चरकू मंडल है. यह जानकारी मंगलवार की शाम को साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने दी.
बताया कि सूचना मिली थी कि जामताड़ा जिले के साइबर अपराधी इन दिनों महेशमुंडा इलाके में आकर लोगों को फोन करते हैं और बैंक खाते तथा एटीएम का डिटेल लेकर भुक्तभोगियों के खाते से रकम निकाल लेते हैं.
इस सूचना पर मंगलवार की सुबह महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी की गयी और दोनों को गिरफ्तार किया गया. दोनों युवकों के पास मिले तीन स्मार्ट मोबाइल में दूसरे के खाते से रकम निकालने की जानकारी मिली है. वहीं दोनों ने अब तक 12 लाख से अधिक की ठगी करने की बात को स्वीकार की है. बताया कि इनके मोबाइल में कई वॉलेट मिले हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है.
दबिश के बाद गिरिडीह में डेरा डाल रहे हैं अपराधी : साइबर डीएसपी संदीप ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिसिया दबिश बढ़ी है. पुलिस की दबिश के कारण गिरिडीह के साइबर अपराधी जामताड़ा की ओर जाकर तो जामताड़ा के अपराधी गिरिडीह में आकर ठगी कर रहे हैं. इन दोनों की गिरफ्तारी से अन्य साइबर अपराधियों के संदर्भ में भी जानकारी मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola