गिरिडीह : 1087 बंदियों का स्वास्थ्य एक डॉक्टर व कर्मी के भरोसे

मुन्ना प्रसाद, गिरिडीह : मंडल कारा गिरिडीह में 1087 बंदी हैं, जबकि उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मात्र एक चिकित्सक और एक कर्मी ही नियुक्त हैं. इलाज के लिए बंदियों को निधारित समय दिया गया है. निर्धारित अवधि में ही अपना इलाज कराने के लिए एक साथ वहां बंदियों के पहुंच जाने से स्वास्थ्यकर्मी […]
मुन्ना प्रसाद, गिरिडीह : मंडल कारा गिरिडीह में 1087 बंदी हैं, जबकि उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मात्र एक चिकित्सक और एक कर्मी ही नियुक्त हैं. इलाज के लिए बंदियों को निधारित समय दिया गया है. निर्धारित अवधि में ही अपना इलाज कराने के लिए एक साथ वहां बंदियों के पहुंच जाने से स्वास्थ्यकर्मी को काफी परेशानी होती है.
इतना ही नहीं वहां प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉ आरपी दास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरिडीह के भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैं. गिरिडीह सदर प्रखंड की स्वास्थ्य संबंधी सभी तरह की गतिविधि की देख-रेख उनके जिम्मे संचालित है. ऐसे में एक चिकित्सक को प्रखंड की गतिविधि के अलावा मंडल कारा स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवा दे पाने में काफी परेशानी होती है.
वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रामरेखा प्रसाद ने वहां सदर अस्पताल के दवाखाना में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी अफताब आलम को प्रतिनियुक्त कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




