मुख्य मार्गो पर लगायी जायेगी सोलर लाइट

Updated at : 22 Jun 2014 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य मार्गो पर लगायी जायेगी सोलर लाइट

गिरिडीह : बिजली की कमी को देखते हुए अब शहरी क्षेत्र को सौर ऊर्जा से रोशन किया जायेगा. नगर विकास विभाग ने पहल करते हुए विभिन्न शहरों में सौर ऊर्जा संचालित वेपर लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है. इस क्रम में गिरिडीह शहर भी जल्द ही सौर ऊर्जा से जलने वाले वेपर से […]

विज्ञापन

गिरिडीह : बिजली की कमी को देखते हुए अब शहरी क्षेत्र को सौर ऊर्जा से रोशन किया जायेगा. नगर विकास विभाग ने पहल करते हुए विभिन्न शहरों में सौर ऊर्जा संचालित वेपर लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है. इस क्रम में गिरिडीह शहर भी जल्द ही सौर ऊर्जा से जलने वाले वेपर से चकाचौंध होंगे. हालांकि नगर पर्षद शहर के मुख्य मार्गो को प्राथमिकता देगा.

शहर को सोलर लाइट से चकाचौंध करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा गिरिडीह नगर पर्षद को 50 लाख की राशि आवंटित की गयी है. शहर के मुख्य मार्गो सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 150 वेपर लगाये जायेंगे. जल्द ही वेपर लाइट लगाना शुरू हो जायेगा.

मुख्य सड़क प्राथमिकता में : नगर पर्षद के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि विद्युत ऊर्जा को बचाने के लिए यह एक अच्छी पहल है. कहा : इसके लिए जून के अंतिम सप्ताह तक टेंडर निकाला जायेगा. नगर विकास विभाग से सोलर लाइट के लिए पांच करोड़ रुपये राशि की मांगी गयी है, ताकि शहर के विभिन्न हिस्सों में सोलर लाइट लगायी जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola