गिरिडीह : साइबर क्राइम में गिरफ्तार नौ अपराधियों में से तीन हैं धनबाद के, एक जामताड़ा का निवासी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 9:18 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : साइबर पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाले अंतर जिला गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें तीन अपराधी धनबाद के तो एक जामताड़ा का रहनेवाला है. गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर थाना इलाके के रसनजोरी निवासी गुड्डू लाल राणा उर्फ […]

विज्ञापन
गिरिडीह : साइबर पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाले अंतर जिला गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें तीन अपराधी धनबाद के तो एक जामताड़ा का रहनेवाला है.
गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर थाना इलाके के रसनजोरी निवासी गुड्डू लाल राणा उर्फ चुटारी, बिरजू राणा (सगे भाई), सुमित कुमार राणा उर्फ हीरो, टुंडी थाना इलाके के कारीटांड़ निवासी चंद्रशेखर कुमार मंडल उर्फ चंदन मंडल, धनबाद के मनियाडीह थाना इलाके के संथालडीह निवासी संदीप मंडल, धीरण मंडल, बेंगाबाद थाना इलाके के बिशनपुर निवासी तुलसी मंडल, मुकेश कुमार मंडल और जामताड़ा के पाकडीह निवासी अमित कुमार मंडल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola