डुमरी : पत्नी व दुधमुंही बच्ची की गला रेतकर हत्या, पति-सास फरार

Updated at : 06 Dec 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरी :   पत्नी व दुधमुंही बच्ची की गला रेतकर हत्या, पति-सास फरार

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बुरहासुईयाडीह पंचायत के चालमो स्थित गजाधर टोला में मंगलवार की रात होरिल सिंह ने अपनी पत्नी कौशल्या देवी (24)और एक वर्षीय पुत्री सोनिया कुमारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. दिल दहलानेवाली इस घटना को अंजाम देने के बाद होरिल सिंह व उसकी मां घर से […]

विज्ञापन
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बुरहासुईयाडीह पंचायत के चालमो स्थित गजाधर टोला में मंगलवार की रात होरिल सिंह ने अपनी पत्नी कौशल्या देवी (24)और एक वर्षीय पुत्री सोनिया कुमारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. दिल दहलानेवाली इस घटना को अंजाम देने के बाद होरिल सिंह व उसकी मां घर से फरार है.
घटना की जानकारी बुधवार की सुबह घर के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों को लगी. लोगों ने डुमरी पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर बिरेंद्र राम व डुमरी थाना प्रभारी दिनेश सिंह घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शवों को जब्त कर लिया है. साथ ही मौके से एक खून से सना एक फरसा भी बरामद किया.
इधर, घटना की सूचना पर बुधवार को मृतका के परिजन गोमो से डुमरी के गजाधर टोला पहुंचे. मृतका के भाई गोमो थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी लक्खी राय ने पुलिस के समक्ष दिये गये फर्द बयान में मृतका के पति होरिल सिंह और सास को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. लक्खी राय का कहना है कि उसकी बहन की शादी 2012 में होरिल सिंह के साथ हुई थी.
शादी के कुछ दिन के बाद से ही होरिल की मां कलसी देवी उसकी बहन को प्रताड़ित करती थी. घटना के एक दिन पूर्व करीब 11 बजे उसकी बहन जब उससे फोन पर बात कर रही थी तो वह काफी घबरायी हुई थी.
लक्खी राय ने दावा किया है कि उसकी बहन और भगिनी की हत्या होरिल सिंह और कलसी देवी ने मिलकर की है. इधर सूचना पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व प्रमुख यशोदा देवी डुमरी थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विधायक ने पुलिस को दोषी पति को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola