झारखंड में मवेशी व्यापारी की गला रेतकर हत्या, गंजी पर लिख दिया 'पुलिस का दलाल'
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 10:55 AM
पीरटांड़ : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिले गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. हत्यारों ने मृतक के शरीर पर ‘दलाल’ लिख दिया है. जोंगाबाद के रहने वाले रामेश्वर मियां (55) का शव बिशनपुर-खेताडाबर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह मिला. मृतक के दोनों हाथ […]
पीरटांड़ : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिले गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. हत्यारों ने मृतक के शरीर पर ‘दलाल’ लिख दिया है. जोंगाबाद के रहने वाले रामेश्वर मियां (55) का शव बिशनपुर-खेताडाबर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह मिला.
मृतक के दोनों हाथ बंधे थे. उसने जो गंजी पहन रखी थी, उस पर नीले रंग की स्याही से ‘पुलिस दलाल’ लिखा हुआ है.
सूचना पर मिलने पर बिशनपुर-खेताडाबर मुख्य मार्ग पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को दिन में रामेश्वर मियां को हरलाडीह में देखा गया था. वहीं की एक दुकान से पकौड़ी खाकर बाइक से कहीं गये थे. मृतक की बाइक भी नहीं मिल रही है.
परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले मृतक ने 50 हजार रुपये लोन लिया था. पैसा उसी के पास था. बताया कि मृतक मवेशियों का व्यापार करता था. घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










