हादसे में घायल युवक की मौत, रोड जाम, गिरिडीह-देवघर पथ दो घंटे तक रहा जाम
Updated at : 19 Sep 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेंगाबाद : दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल नावासार निवासी 38 वर्षीय राजदेव कोल की मौत सोमवार की देर रात को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी. मौत की खबर के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल नावासार निवासी 38 वर्षीय राजदेव कोल की मौत सोमवार की देर रात को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी. मौत की खबर के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह सात बजे शव को लेकर दुधीटांड़ टोल प्लाजा के पास सड़क पर उतर आये. इससे गिरिडीह-देवघर पथ जाम हो गया.
जाम से लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. आक्रोशित लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी करते दिखे. जाम की सूचना पर बेंगाबाद सीओ संजय सिंह, बीडीओ कुमार अभिषेक व थाना प्रभारी फैज रब्बानी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव दलबल के साथ पहुंचे.
एसडीपीओ ने लोगों को समझाया. इसके बाद सुबह नौ बजे जाम हटा. इस दौरान अंचलाधिकारी ने सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने की घोषणा भी की. बता दें कि रविवार की सुबह दो बाइक के बीच दुधीटांड़ टॉल प्लाजा के पास आमने-सामने टक्कर हो गयी थी. इस घटना में राजदेव कोल, हदीस अंसारी सहित अपाची बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गये थे. राजदेव की स्थिति गंभीर होने के कारण रांची रेफर कर दिया गया था.
दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी, रेफर :
बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड स्थित विवेकानंद चाैक के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की देर शाम की है. बताते हैं कि दोदलो निवासी सुदेश कुमार अपनी बाइक से बगोदर से सरिया की ओर जा रहे थे. तभी असंतुलित होकर एक पोल से टकराने से वह बगल के एक खेत में जा गिरे. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
जाम करनेवालों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर दुधीटांड़ टॉल प्लाजा के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. इस दौरान प्रशासन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे थे. जाम का नेतृत्व कर रहे लोगों को चिह्नित किया गया है. जाम करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




