फरार प्रेमी युगल को पारसनाथ स्टेशन से पकड़ा

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव की एक युवती को लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने पांचवें दिन पारसनाथ रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. यहां से युवक-युवती को सरिया थाना ले जाया गया़ बताया जाता है कि हजारीबाग रोड रेलवे क्वार्टर 97 में रहने वाला 22 वर्षीय युवक बिट्ट राम, पिता स्व […]
सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव की एक युवती को लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने पांचवें दिन पारसनाथ रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. यहां से युवक-युवती को सरिया थाना ले जाया गया़ बताया जाता है कि हजारीबाग रोड रेलवे क्वार्टर 97 में रहने वाला 22 वर्षीय युवक बिट्ट राम, पिता स्व महादेव राम का प्रेम प्रसंग मंधनिया गांव की रुचि कुमारी के साथ एक वर्ष से चल रहा था़ 29 मई को उक्त युवक प्रेमिका के साथ भाग निकला़ लड़की के पिता ने सरिया थाना में आवेदन भी दिया था़.
खोजबीन के बाद सोमवार को पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया़ दोनों पक्षों के राजी हो जाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका का विवाह करा दिया गया़ मौके पर राजू कुमार राम, युगल रविदास, छेदी लाल रविदास, घनश्याम यादव, जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, श्री राम मंडल, योगेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




