खरियोडीह डैम से चार वार्डों में पेयजलापूर्ति की योजना
Updated at : 14 Aug 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : पचंबा में पेयजल संकट दूर करने के लिए नगर निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है. सोमवार को भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश राम, नगर आयुक्त गणेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा ने खरियोडीह डैम का निरीक्षण किया. सबने इस बात पर जोर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : पचंबा में पेयजल संकट दूर करने के लिए नगर निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है. सोमवार को भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश राम, नगर आयुक्त गणेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा ने खरियोडीह डैम का निरीक्षण किया. सबने इस बात पर जोर दिया कि अगर इस डैम से वार्ड नंबर एक से लेकर चार तक में पेयजलापूर्ति योजना को क्रियान्वित कराया जाये तो यहां के नागरिकों की समस्याओं का स्थायी रूप से समाधान हो सकता है.
विधायक श्री शाहाबादी के इस प्रस्ताव पर मेयर एवं डिप्टी मेयर ने पहल शुरू दी है. डैम का निरीक्षण कर इसकी डीपीआर तैयार करा नगर विकास विभाग के पास भेजने की बात कही गयी.
एक्वा पंप से डीपीआर तैयार कराने का निर्णय : मेयर सुनील पासवान ने बताया कि सोमवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में खरियोडीह डैम से जलापूर्ति कराने पर विचार-विमर्श किया गया है. बताया कि नगर आयुक्त सरकार द्वारा नियुक्त एक्वा पंप से डीपीआर तैयार करवाकर कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे. डीपीआर के बाद नगर विकास विभाग से फंड की मांग की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वार्ड एक, दो, तीन व चार में सुचारू रूप से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. कहा कि अभी चैताडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उक्त इलाके में पेयजलापूर्ति की जा रही है. लेकिन नगर निगम ने समुचित मात्रा में यहां के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.
योजना से बड़ी आबादी होगी लाभान्वित : भाजपा के नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से नगर पर्षद के समक्ष उक्त मांग को रखते रहे हैं. नगर निगम बनने के बाद यह आस जगी थी कि यहां के लोगों की समस्या समाधान की दिशा में अवश्य पहल होगी. उन्होंने कहा कि इस योजना से पचंबा समेत वार्ड एक से लेकर चार तक के लगभग 40हजार की आबादी लाभांवित होगी. श्री वर्मा ने इस दिशा में त्वरित गति से कार्य करने पर बल दिया है.
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की दिशा में होगा कार्य : नगर आयुक्त गणेश कुमार ने बताया कि खरियोडीह डैम का स्थल निरीक्षण किया गया है. एक्वा पंप से डीपीआर बनवाया जायेगा. अगर यहां का पानी सही हुआ तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. इससे उक्त क्षेत्र में जलसंकट का निदान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




