अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद

Updated at : 03 Aug 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद

गिरिडीह : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों की निशानदेही पर 21 बाइक भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा जिले के चेंगाईडीह निवासी मनीरुद्दीन व नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरूडीह निवासी मो. कासिम है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार मिश्र ने गुरुवार […]

विज्ञापन
गिरिडीह : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों की निशानदेही पर 21 बाइक भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा जिले के चेंगाईडीह निवासी मनीरुद्दीन व नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरूडीह निवासी मो. कासिम है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार मिश्र ने गुरुवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
बुधवार को नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम शहर में वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान सूचना मिली की जामताड़ा से बाइक चोर गिरोह के दो मेंबर शहर में प्रवेश किये हैं. इनके पास एक अपाची बाइक है, जिसे यहां पर खपाने की योजना है. इसी सूचना के बाद पुलिस की टीम ने सर्च शुरू किया और रेलवे स्टेशन के पास से अपाची बाइक के साथ कासिम व मनीरूद्दीन को गिरफ्तार किया. दोनों ने बाइक चोरी में संलिप्तता स्वीकार की और इनके पास से मास्टर चाबी भी मिली.
पूछताछ के बाद रातभर चला छापेमारी अभियान: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बताया कि जामताड़ा, गिरिडीह के कई इलाकों में चोरी की बाइक को छिपाकर रखा गया है. इस जानकारी के बाद पुन: एक टीम का गठन किया गया. टीम में उनके अलावा पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा, पुलिस निरीक्षक कमलेश प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेपीएन सिन्हा को शामिल किया गया.
टीम ने शहरी इलाके के अलावा गांडेय, जामताड़ा जिले के नारायणपुर, मरगोमुंडा में छापेमारी की. छापेमारी में 20 और बाइक भी बरामद की गयी. बताया कि अपराधियों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का भी नाम बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola