लोहा चोरों ने की स्क्रैप ठेकेदार की पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बस्ताकोला : कुसुंडा क्षेत्र के ऐना कोलियरी वर्कशॉप में सोमवार को लोहा चोरी करने से रोका तो कृष्णा नामक स्क्रैप ठेकेदार की लोहा चोरों ने पिटाई कर दी. बताया जाता है कि ऐना वर्कशॉप में पूर्व में 50 टन स्क्रैप का ऑक्शन हुआ था, तब से ठेकेदार द्वारा काटे गए लोहा को स्थानीय कुछ लोहा […]
विज्ञापन
बस्ताकोला : कुसुंडा क्षेत्र के ऐना कोलियरी वर्कशॉप में सोमवार को लोहा चोरी करने से रोका तो कृष्णा नामक स्क्रैप ठेकेदार की लोहा चोरों ने पिटाई कर दी. बताया जाता है कि ऐना वर्कशॉप में पूर्व में 50 टन स्क्रैप का ऑक्शन हुआ था, तब से ठेकेदार द्वारा काटे गए लोहा को स्थानीय कुछ लोहा चोर चुराकर झरिया गोदाम में बेच रहे थे.
आज भी लोहा चोर काटे गये लोहा को ले जाने लगे, तभी वहां मौजूद ठेकेदार ने इसका विरोध किया . इस पर ठेकेदार कृष्णा ने सीआइएसएफ को आवाज देकर बुला लिया. आवाज सुन सीआइएसएफ जवान वहां पहुंचे और लोहा चोरों को खदेड़ा. सीआइएसएफ के जाने के बाद चोरों के दल ने दुबारा ऐना तालाब के पास ठेकेदार को घेर कर पिटाई कर दी. रोजाना की तरह आज भी झरिया निवासी ठेकेदार कृष्णा स्क्रैप उठाव के लिए पहुंचा था. स्क्रैप ले जाने के बाद ठेकेदार को अकेला जाता देख चोरों ने उस पर हमला बोल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










