नागरिक विकास मंच की बैठक में कई निर्णय

Updated at : 19 Jul 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
नागरिक विकास मंच की बैठक में कई निर्णय

गिरिडीह : नागरिक विकास मंच की बैठक बुधवार को शिवपुरी स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता संयोजक विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ-साथ भावी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया. इस संबंध में मंच के संयोजक श्री सिंह ने बताया कि मंच के सुदृढ़ीकरण एवं उसके विस्तार के लिए […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नागरिक विकास मंच की बैठक बुधवार को शिवपुरी स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता संयोजक विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ-साथ भावी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया. इस संबंध में मंच के संयोजक श्री सिंह ने बताया कि मंच के सुदृढ़ीकरण एवं उसके विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा.
मंच द्वारा उसरी नदी के बचाव एवं विकास के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पूर्व में दिये गये एजेंडों की बिंदुवार अद्यतन स्थिति की जानकारी नगर निगम से प्राप्त की जायेगी. उन्होंने कहा कि उसरी नदी के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए पूर्व में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बालू उठाव पर रोक लगाने संबंधित मांग के बावजूद लगातार हो रहे बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की जायेगी.
साथ ही सदर अस्पताल की लापरवाही एवं घोर अनियमितता के कारण प्रसूता महिला अनिता देवी एवं रूबी देवी की मौत की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है. श्री सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन, डिजिटल एक्स-रे तथा आइसीयू की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन से मिलकर मशीनों की व्यवस्था कराने की मांग की जायेगी. बैठक में गोविंद सिंह, ललन सिन्हा, धरणीधर सिन्हा, रतन वर्णवाल, डाॅ. एनके सिंह, रीतेश शराक, शिवशंकर यादव, महेश अमन, शशि, राहुल तांती, बनारसी सिंह, चंद्रकिशोर प्रसाद, मो. नसीम अहमद, कलाम, सुमन खान, योगेश्वर महथा, शंकर पांडेय, विनोद सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola