संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या की प्राथमिकी

Updated at :05 May 2018 6:52 AM
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या की प्राथमिकी

गांडेय : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में गुरुवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद किया गया. सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है. घटना को लेकर ताराटांड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के […]

विज्ञापन

गांडेय : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में गुरुवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद किया गया. सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है. घटना को लेकर ताराटांड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिये गिरिडीह भेज दिया है. इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन में विवाहिता के पति, सास, गोतनी व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

आवेदन के अनुसार ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में गुरुवार शाम को जबरदाहा निवासी विजय रवानी की पत्नी बेबी देवी (उम्र 25 वर्ष) का उसकी सास, गोतनी, देवर के साथ विवाद हुआ था. विवाद के कुछ देर बाद बेबी का शव कुएं में मिला. सूचना पर मृतका के पिता (महजोरी नारायणपुर थाना ) कामदेव रवानी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अपनी पुत्री बेबी देवी को मृत पाया. घटना को लेकर बेबी के पिता ने मृतका के पति, सास गोतनी एवं देवर के खिलाफ ताराटांड़ थाना में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. इधर, सूचना पर पहुंचे ताराटाड़ थाना प्रभारी सोनु कुमार चौधरी ने शव के पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. बताया कि घटना को लेकर विवाहिता के पिता के आवेदन पर मृतका के पति, सास, देवर व गोतनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola