भट्ठा में छापा, मुंशी-मैनेजर सहित 15 भेजे गये जेल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Apr 2018 7:08 AM
विज्ञापन

निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के कुहुका स्थित रतन ब्रिगेड में सोमवार की देर रात निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वृहद पैमाने पर अवैध कोयला, कोयला लदी तीन बाइक व 11 साइकिलें जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने भट्ठा संचालक, मैनेजर, मुंशी सहित 15 साइकिल मालिकों को जेल भेज दिया. […]
विज्ञापन
निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के कुहुका स्थित रतन ब्रिगेड में सोमवार की देर रात निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वृहद पैमाने पर अवैध कोयला, कोयला लदी तीन बाइक व 11 साइकिलें जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने भट्ठा संचालक, मैनेजर, मुंशी सहित 15 साइकिल मालिकों को जेल भेज दिया. जेल गये लोगों में संचालक पीतांबर उर्फ कामेश्वर गोप, मैनेजर श्यामसुंदर साव, मुंशी संजय रवानी, साइकिल चालकों व मजदूरों में अशोक कुमार मरांडी, हेनेश्वर हेम्ब्रम, बारू राउत, परेश मरांडी, वासुदेव राय, कमल कुमार मोदी, रंजीत सिंह, बहादुर तंतुबाई, मदन कुंभकार, श्यामापद घांटी, हीरालाल किस्कू, अजय कुमार सिंह शामिल है.
मालिक गुरदीप सिंह डांग पर भी केस हुआ है. उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात में उक्त भट्ठे में बृहत पैमाने पर अवैध कोयला खपाया जा रहा है. छापेमारी के लिए थानेदार परमेश्वर प्रसाद ने एक टीम का गठन किया. टीम जैसी छापेमारी करने भट्ठा के अंदर पहुंची, वहां देखा गया कि अवैध कोयला भट्ठा के अंदर खपाया जा रहा है. पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गयी. पुलिस जब्त कोयला, साइकिल, बाइक सहित मौजूद कर्मियों को लेकर थाना पहुंची.
कालूबथान. कालूबथान ओपी क्षेत्र के उरमा खाराडीह नदी घाट पर बुधवार को छापेमारी कर पुलिस ने डेढ़ टन कोयला, एक-एक साइकिल व स्कूटर जब्त किया. इस दौरान राजीव मंडल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है. नेतृत्व ओपी प्रभारी सच्चिदानंद साहु कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










