शवों के गांव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Oct 2017 1:42 PM
विज्ञापन

पीरटांड़. मंगलवार की देर शाम काे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भलुआपहाड़ी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के मरे तीन लोगों का शव बुधवार की दोपहर को गांव पहुंचा. शवों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में तुलसी रजक के साथ-साथ उसकी पत्नी व बेटे […]
विज्ञापन
पीरटांड़. मंगलवार की देर शाम काे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भलुआपहाड़ी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के मरे तीन लोगों का शव बुधवार की दोपहर को गांव पहुंचा. शवों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में तुलसी रजक के साथ-साथ उसकी पत्नी व बेटे अजीत की मौत हो गयी थी.
शवों को देख कर मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गये. किसी प्रकार लोगों ने अजीत रजक की पत्नी को समझाया-बुझाया. इस संबंध में स्थानीय शिक्षक सरयू दास ने बताया कि तुलसी रजक ने बिशनपुर स्कूल में लंबे समय तक शिक्षक के रूप में सेवा दी थी. इस घटना से उनके पूरे परिवार की कमर टूट गयी है, क्योंकि अजीत रजक ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गये.
मवेशी लदा पिकअप वैन पलटा, तीन घायल : निमियाघाट. निमियाघाट थाना के शंकरडीह के पास बुधवार को एक पिकअप वैन पलट गया. घटना में चालक समेत वैन में सवार तीन लोग व चार मवेशी घायल हो गये. सूचना पाकर निमियाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रांगामाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चालक आसनसोल के बराकर निवासी आलोक तिवारी ने बताया कि बिहार के बक्सर से चार मवेशियों को वर्धमान ले जाया जा रहा था. वाहन में लखिया यादव व दिलीप यादव भी थे. एक ट्रक द्वारा चकमा देने पर वैन असंतुलित हो कर सड़क पर पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










