धड़ल्ले से खपाया जा रहा है बालू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Oct 2017 10:12 AM
विज्ञापन

देवरी : जमुआ व देवरी की सीमा से होकर गुजरने वाली उसरी नदी एवं बासडीह पंचायत अंतर्गत सांखो गांव के सोकनवा नाला से भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का उठाव कर बिहार भेजा जा रहा है. सोकनवा नाला में रैयती जमीन से बालू निकाले जाने से रैयतों में रोष है. सांखो व बुधवाडीह […]
विज्ञापन
देवरी : जमुआ व देवरी की सीमा से होकर गुजरने वाली उसरी नदी एवं बासडीह पंचायत अंतर्गत सांखो गांव के सोकनवा नाला से भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का उठाव कर बिहार भेजा जा रहा है. सोकनवा नाला में रैयती जमीन से बालू निकाले जाने से रैयतों में रोष है.
सांखो व बुधवाडीह गांव के रैयत किशोर राय, भरत राय, विकास राय, नरेश राय, आनंद राय आदि ने बताया कि बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग रैयती भूमि से जबरन बालू का उठाव कर बिहार भेज रहे हैं. रैयतों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से किये जा रहे बालू के उठाव पर रोक लगाने की मांग की है. इधर देवरी के अंचलाधिकारी सह बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध रूप से बालू का उठाव कर बिहार भेजने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त
बिरनी. बिरनी प्रखंड मुख्यालय के पास से गुजर रहे अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को बीडीओ सह सीओ पप्पू रजक ने सोमवार को जब्त किया है. बीडीओ ने बताया कि पकड़े गये प्रति ट्रैक्टर से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला जायेगा. जुर्माना नहीं देने पर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. ज्ञात रहे कि थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया, रजमनिया व चानो स्थित बराकर नदी से प्रतिदिन अवैध रूप से बालू को दूसरे स्थानों पर खपाया जा रहा है. इसकी सूचना बीडीओ को बराबर मिल रही थी. सूचना पर सोमवार को बीडीओ ने अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को जब्त किया. सभी ट्रैक्टर अंचल कार्यालय परिसर में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










