मृतक किसान की पुत्री का कस्तूरबा में नामांकन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Oct 2017 11:44 AM
विज्ञापन

बेंगाबाद : बैंक ऑफ इंडिया छोटकीखरगडीहा शाखा से पैसे की निकासी पर रोक और दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या करनेवाले किसान कैलाशपति राणा की पुत्री निशा का नामांकन शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेंगाबाद में कराया गया. बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, बीइइओ मो इसहाक अंसारी उसे लेकर कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे. नामाकंन नौंवी कक्षा […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बैंक ऑफ इंडिया छोटकीखरगडीहा शाखा से पैसे की निकासी पर रोक और दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या करनेवाले किसान कैलाशपति राणा की पुत्री निशा का नामांकन शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेंगाबाद में कराया गया.
बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, बीइइओ मो इसहाक अंसारी उसे लेकर कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे. नामाकंन नौंवी कक्षा में कराया गया. बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर निशा को छात्रवृत्ति की भी उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर वार्डेन सुनीता सिंह, शिक्षिका कुमारी पुनम, नेहा कुमारी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










