तिसरी: नुनूवा की मौत में हत्या की प्राथमिकी

Updated at :04 Oct 2017 11:06 AM
विज्ञापन
तिसरी: नुनूवा की मौत में हत्या की प्राथमिकी

तिसरी. प्रखंड अंतर्गत ग्राम नारोटांड़ स्थित एक तालाब में छोटकी लदबेदवा के नुनुवा सोरेन(45) का शव मिलने के मामले को लेकर लोकाय नयनपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी मृतक के पुत्र एतवा सोरेन के आवेदन पर दर्ज हुई है. प्राथमिकी में एतवा ने कहा है कि उसके पिता जंगल […]

विज्ञापन
तिसरी. प्रखंड अंतर्गत ग्राम नारोटांड़ स्थित एक तालाब में छोटकी लदबेदवा के नुनुवा सोरेन(45) का शव मिलने के मामले को लेकर लोकाय नयनपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी मृतक के पुत्र एतवा सोरेन के आवेदन पर दर्ज हुई है. प्राथमिकी में एतवा ने कहा है कि उसके पिता जंगल से पेड़ काटने का विरोध करते थे.
इससे लकड़ी माफिया काफी नाराज थे. इसी वजह से नारोटांड़ के संजय साव, दिलीप साव, अशोक साव, राजु साव, शंकर साव और मनु साव ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया. सोमवार को उसके पिता का शव नारोटांड़ के तालाब में मिला था. इधर लोकाय थाना के अनि रमेश उरांव ने कहा कि एतवा सोरेन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola