धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Oct 2017 11:05 AM
विज्ञापन

गिरिडीह. जालसाजी कर श्मशान घाट की जमीन बेचने व बाद में पैसा मांगने पर मारपीट करने के आरोपी को नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भंडारीडीह निवासी बदरूल हौदा है. नगर थाना के सअनि अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की पुष्पा देवी ने नगर थाना […]
विज्ञापन
गिरिडीह. जालसाजी कर श्मशान घाट की जमीन बेचने व बाद में पैसा मांगने पर मारपीट करने के आरोपी को नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भंडारीडीह निवासी बदरूल हौदा है.
नगर थाना के सअनि अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की पुष्पा देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 110/17) दर्ज करायी थी. यह मामला कोर्ट में दायर परिवाद पत्र के आधार पर दर्ज थाना में दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में भंडारीडीह के बदरूल हौदा समेत अन्य पर धोखाधड़ी व जालसाजी कर श्मसान घाट की जमीन की बिक्री उसे कर देने एवं जमीन के लिए दिये गयेए पैसा वापस मांगने पर मारपीट व गाली-गलौज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










