छाता मेला के समापन पर ऑरकेस्ट्रा, झूमे लोग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Oct 2017 11:04 AM
विज्ञापन

मकसूद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बिखेरा जलवा बेंगाबाद. मोतीलेदा में दुर्गापूजा के मौके पर आयोजित छाता मेला के समापन के दूसरे दिन सोमवार रात को आॅरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. नवयुवक समिति मोतीलेदा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मकसूद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा. निर्वाचित मुखिया सुखदेव राय के नेतृत्व […]
विज्ञापन
मकसूद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
बेंगाबाद. मोतीलेदा में दुर्गापूजा के मौके पर आयोजित छाता मेला के समापन के दूसरे दिन सोमवार रात को आॅरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. नवयुवक समिति मोतीलेदा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मकसूद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा. निर्वाचित मुखिया सुखदेव राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव व राजेश राय ने किया. इस दौरान कलाकारों ने रातभर हिंदी, भोजपुरी व खोरठा गीतों पर नृत्य तथा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन कराया.
कार्यक्रम में खोरठा गायक मकसूद, गायिका आरती ने खूब वाहवाही लुटी. वहीं मेघा, किरण और उसके सहयोगी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी. मौके पर संजीव मोदी, छोटू राय, अशोक राणा, गुडन राणा, इंद्रलाल वर्मा, मधु राय, बमभोला सिंह, शंकर राणा, राजेंद्र राणा, परमेश्वर वर्मा, प्रदीप वर्मा, जनार्दन राय, दीपक यादव, रींकू राय, अशोक मंडल, पवन मंडल, संतोष राय, उमेश राय, बजरंगी राय, बाली तुरी, सूरज राय आदि मौजूद थे.
अधिकारी देते रहे िसर्फ आश्वासन और हम झेलते रहे बिजली संकट
विभाग लाख दावे कर ले, लेकिन गिरिडीह में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा. दुर्गा पूजा और मुहर्रम में अधिकारी शहरी क्षेत्र के तीनों फीडरों में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन देते रहे, लेकिन आठ से 10 घंटे भी बिजली सही से नहीं मिल पायी.
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की जो स्थिति दिख रही है, उससे दूर-दूर तक इस संकट से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिखती. अधिकारी आश्वासन देते रहें और हम संकट झेलते रहें, शायद यही हमारी नियति है.
गिरिडीह : एक तो ऊमस भरी गरमी ऊपर से बिजली रानी के नखरों ने शहरी क्षेत्र के लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. तीन दिनों से शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और अधिक चरमरा गयी है.
विभागीय पदाधिकारी शहरी क्षेत्र के तीनों फीडरों में 18 से 20 घंटे तक बिजली देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के अनुसार मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली ठीक से मिल पा रही है. मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे से शहरी क्षेत्र के तीनों फीडरों की बिजली गुल हो गयी, जो दिन के 3.15 बजे लौटी. बिजली की इस स्थिति से शहरी क्षेत्र के तीनों फीडर अंतर्गत करीब दो लाख की आबादी त्रस्त है. लोग अब विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन का मूड बना रहे हैं.
रविवार दोपहर से बाधित थी बिजली: मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन और मुहर्रम अखाड़ा को लेकर रविवार की दोपहर से ही तीनों फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गयी थी. शनिवार की दोपहर 3.30 बजे, रविवार को 4 बसे तथा सोमवार को भी दोपहर 4 बजे के बाद तीनों फीडरों में बिजली गुल थी.
विभागीय पदाधिकारी उपभोक्ताओं को समझाते रहे कि विसर्जन और अखाड़ा को देखते हुए बिजली काटी गयी है, लेकिन प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के अखाड़ा निकलने के बाद भी रात के करीब दो बजे तक शनिवार व रविवार को कई फीडरों में बिजली आपूर्ति नहीं की गयी, जिस कारण लोग परेशान रहे. सोमवार को भी आंखमिचौनी जारी रही.
डीवीसी के जेनरेशन में खराबी से तीन घंटे
बंद हुई थी आपूर्ति : विशाल शंकर
शहरी क्षेत्र के कार्यपालक विद्युत अभियंता विशाल शंकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8.45 बजे लेकर 11.15 बजे तक डीवीसी ने तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की थी.
इसके बाद पुन: 11.15 बजे से लेकर 1 बजे तक डीवीसी ने आपूर्ति बंद की. जेनरेशन में खराबी के कारण डीवीसी ने मंगलवार को 3 घंटे तक लोड शेडिंग की थी,जिस कारण तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. इसके बाद शहरी क्षेत्र के चंदननगर में 11 हजार वोल्ट का तार जर्जर हो जाने के कारण गिर गया था, जिसे एक बजे से बदलना शुरू किया गया था जो 3.15 बजे पूरा किया गया.
इसके बाद दिन के 3.15 बजे से तीनों फीडरों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दी गयी. बताया कि शहरी क्षेत्र के तीनों फीडरों में 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति की पूर्ति करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है. बिजली विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं.
बताया कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. कुछ क्षेत्रों में तार काफी जर्जर हो गये हैं,जिसे बदला जा रहा है. जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










