सीसीएल : बनियाडीह में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Oct 2017 11:03 AM
विज्ञापन

गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह में पिछले पांच दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जुबली चानक से बनियाडीह इलाके में पेयजलापूर्ति की जाती है,लेकिन वोल्टेज की समस्या को लेकर पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है. लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानी करना पड़ रहा है. […]
विज्ञापन
गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह में पिछले पांच दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जुबली चानक से बनियाडीह इलाके में पेयजलापूर्ति की जाती है,लेकिन वोल्टेज की समस्या को लेकर पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है.
लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानी करना पड़ रहा है. इस संबंध में भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान करने की दिशा में सीसीएल गंभीरता पूर्वक कदम नहीं उठा रहा है. इस वजह से जनता पेयजल समस्या से परेशान हैं. उन्होंने सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी से जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










