कार्डधारियों का आमरण अनशन कल से
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Oct 2017 11:03 AM
विज्ञापन

डुमरी. मधगोपाली पंचायत के राशन कार्डधारियों को तीन माह का राशन नहीं देने के विराेध में तथा डीलरों के राशन स्टॉक की जांच और दोषी डीलरों का लाइसेंस रद्द करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर झामस के बैनर तले पांच अक्तूबर से डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अमरण अनशन किया जायेगा. यह जानकारी झामस […]
विज्ञापन
डुमरी. मधगोपाली पंचायत के राशन कार्डधारियों को तीन माह का राशन नहीं देने के विराेध में तथा डीलरों के राशन स्टॉक की जांच और दोषी डीलरों का लाइसेंस रद्द करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर झामस के बैनर तले पांच अक्तूबर से डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अमरण अनशन किया जायेगा. यह जानकारी झामस नेता देवीलाल आनंद ने दी.
बताया कि मधगोपाली पंचायत के राशन कार्डधारियों को जुलाई से सितंबर तक का राशन नहीं मिला है़ इस मुद्दे को लेकर 11 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय मेंधरना दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके अलावा 16 सूत्री मांगों में सरकारी चालान का दुरुपयोग की जांच करने, झारखंड कॉलेज डुमरी में वर्ष 2015-16 में हुई नियुक्तियों की जांच करने, 2015 में अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज कैंप में जमा आवेदनों का रसीद काटने, पारसनाथ स्टेशन परिसर और इसरी बाजार में ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










