स्वच्छ रहेंगे तभी तो स्वस्थ रहेंगे

Updated at :03 Oct 2017 10:02 AM
विज्ञापन
स्वच्छ रहेंगे तभी तो स्वस्थ रहेंगे

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत जहां लोगों को जागरूक किया गया, वहीं अभियान में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया. लोगों से कहा गया कि स्वच्छ रहेंगे तभी तो स्वस्थ रहेंगे. गिरिडीह : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के समापन […]

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत जहां लोगों को जागरूक किया गया, वहीं अभियान में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया. लोगों से कहा गया कि स्वच्छ रहेंगे तभी तो स्वस्थ रहेंगे.
गिरिडीह : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के समापन पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में समारोह आयोजित हुआ. डीसी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शौचालय निर्माण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया.
15 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान के अंतिम दिन गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा तथा अन्य अतिथियों में नप अध्यक्ष दिनेश यादव और नप उपाध्यक्ष राकेश मोदीथे. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद‍्घाटन अतिथियों ने किया. इसके बाद बापू को श्रद्धालुजलि दी गयी.
मुख्य अतिथि विधायक प्रो वर्मा ने कहा कि गांव के विकास में स्वच्छता अनिवार्य है. इसके लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाये तो हमारा उद्देश्य सफल होगा. कहा कि गांधीजी ने कहा था कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और स्वतंत्र भारत का होना जरूरी है. अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी जनता को जागरूक कर शौचालय का प्रयोग के लिए प्रेरित करें.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले हुए सम्मानित : सम्मान समारोह में गिरिडीह से दिल्ली में अपना बेहतर प्रदर्शन करने वाली कार्मेल स्कूल की तीनों छात्राएं श्रेया, तस्कीन सबा और विधि जालान को सम्मानित किया गया. संकल्प से स्वच्छ सिद्धि अभियान में निबंध पर उमवि मंझलाडीह की रानी कुमारी, मवि पलौंजिया की खुशी कुमारी, उमवि जीतकुंडी की अंजनी कुमारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया.
वीडियो फिल्म के निर्माण में बिरनी के प्रखंड समन्वयक नरेश प्रसाद वर्मा, कस्तूरबा विद्यालय बिरनी की वार्डेन, आयुष अग्रवाल को सम्मानित किया गया. विशिष्ट सम्मान समारोह में एसडीएम बगोदर, एसडीएम खोरीमहुआ, बीडीओ गांडेय और बीडीओ बिरनी को भी सम्मानित किया गया.
इसके अलावा मुखिया देवनाथ राणा, अध्यक्ष आरती कुमारी, सक्रिय महिला साजदा खातुन, मुखिया मो कमरूद्दीन अंसारी, नेचुरल लीडर शंभू प्रसाद वर्मा, स्वच्छताग्राही उमेश महतो, मुखिया लालजीत मरांडी, स्वच्छताग्राही बबलू कुमार सिंह, मुखिया जीवाधन महतो, स्वच्छताग्राही सोनी कुमारी, सुमा देवी, स्वच्छताग्राही ललन कुमार दास, नेचुरल लीडर अरूण कुमार, स्वच्छताग्राही अनुपमा कुमारी, यशोदा देवी, ज्ञानचंद दास, शिक्षक जयनाथ राम, मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद, स्वच्छताग्राही उमेश कुमार, मुखिया दिनेश कुमार मंडल, मुखिया सुनैना देवी, स्वच्छताग्राही भिखारी कुमार सिंह, रंजीत राय, मनोज कुमार, नेचुरल लीडर राजेंद्र राय, विजय दास को सम्मानित किया गया. समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर, संजय कुमार, जिला समन्वयक सुमन, यूनिसेफ के अश्विनी व मुखिया मुन्ना सिंह, मो शमीम सहित जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, स्वयंसेवक, प्रखंड समन्वयक और अन्य मौजूद थे.
शौचालय का उपयोग नहीं होने के तीन मूल कारण : डीसी
डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि शौचालय बनने के बाद भी इसका इस्तेमाल नहीं होने के 10 कारण चिह्नित किये गये हैं,जिसमें तीन मूल कारण सामने आये हैं.
पहला है शौचालय में गुणवत्ता का अभाव, दूसरा लाभुक का व्यवहार परिवर्तन नहीं होना और तीसरा कारण शौचालय में पानी की कमी. कहा कि शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता कमी रहने पर कार्रवाई की जाएगी. करीब ढाई से तीन वर्ष पूर्व गावां में शौचालय की गुणवत्ता में अभाव दिखा,लेकिन आज स्थिति में काफी बदलाव है. गिरिडीह के दो प्रखंड बेंगाबाद और गावां खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं.
गिरिडीह शहरी क्षेत्र को भी ओडीएफ में शामिल किया जा चुका है. झरघट्टा पंचायत में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है. वहां के मुखिया से राशि वसूली का निर्देश दिया गया है. राशि का दुरुपयोग हुआ है तो बख्शा नहीं जाएगा. जहां के मुखिया ने शौचालय निर्माण कार्य को ठेकेदारी मोड पर ले लिया, वहां गुणवत्ता प्रभावित हुई है. कहा कि पंचायत को ओडीएफ घोषित करना मजाक नहीं है.
घोषित होने के बाद भी लोग खुले में शौच करते हैं तो आलोचनाएं होगी हीं. प्रशिक्षु आइएएस मेघा भारद्वाज ने कहा कि यह एक अभियान है और इस मास मूवमेंट में सभी की भागीदारी की जिम्मेवारी बनती है. सभी अपने-अपने स्तर से इसे मिशन मोड में लें,तभी समस्याएं दूर हो सकती है.
नगर क्षेत्र में लोगों को करना होगा जागरूक
नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्र भी ओडीएफ(खुले में शौच से मुक्त)हो गया है. इसके लिए खुले में शौच के लिए जाने वाले लोगों को रोककर उन्हें शौचालय में जाने के लिए प्रेरित करना होगा. नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा कि 15 दिनों के इस अभियान से काफी बदलाव आया है. लोग शौचालय का प्रयोग करें और जिनके पास शौचालय नहीं है वह इसका निर्माण जरूर करें. कहा कि गिरिडीह जिला को प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के लिए भी पहल जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola