ऑल्टो पलटने से पांच जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Oct 2017 10:01 AM
विज्ञापन

देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मोहनपुर धावाटांड़ मोड़ पर घटी घटना एक की हालत गंभीर, देवघर रेफर बेंगाबाद. देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग के मोहनपुर धावाटांड़ मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से घायलों को बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मोहनपुर धावाटांड़ मोड़ पर घटी घटना
एक की हालत गंभीर, देवघर रेफर
बेंगाबाद. देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग के मोहनपुर धावाटांड़ मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से घायलों को बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक को गंभीर स्थिति के कारण देवघर रेफर कर दिया गया है.
बताया गोड्डा जिले के लोहियानगर निवासी बैंक कर्मी चंचल प्रभात अपने पिता शिवनारायण महतो माता सुधा देवी, पत्नी अन्नु कुमारी व दो वर्षीय पुत्र के साथ सोमवार को ऑल्टो कार (जेएच 02 यू 3347) से रामगढ़ जा रहे थे. इस दौरान झलकडीहा पंचायत के मोहनपुर धावाटांड़ मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में अल्टो असंतुलित हो गयी और एक पेड़ को टक्कर मारते हुए पलट गयी. घटना में बाइक सवार तो बच निकला, लेकिन अल्टो में सवार सभी लोग जख्मी हो गये.
सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से बैंक कर्मी चंचल प्रभात की मां सुधा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने देवघर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि चचंल प्रभात धनबाद जिले के निरसा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में सर्विस करते हैं. वे खुद कार को ड्राइव कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










