नक्सलियों की धमक को ले पीरटांड़ में छापेमारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Sep 2017 9:12 AM
विज्ञापन

पीरटांड़ :पीरटांड़ थाना व डुमरी थाना इलाके के सीमाने पर नक्सली गतिविधि की सूचना पर सोमवार की देर शाम को पुलिस व सीआरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान बनपुरा, भारती चलकरी समेत कई इलाकों को खंगाला गया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बनपुरा के समीप नक्सलियों ने […]
विज्ञापन
पीरटांड़ :पीरटांड़ थाना व डुमरी थाना इलाके के सीमाने पर नक्सली गतिविधि की सूचना पर सोमवार की देर शाम को पुलिस व सीआरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान बनपुरा, भारती चलकरी समेत कई इलाकों को खंगाला गया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बनपुरा के समीप नक्सलियों ने स्थापना दिवस को लेकर बैठक करने की तैयारी की है.
कई गांव के लोगों को भी बैठक में बुलाया गया है. इस सूचना पर एएसपी दीपक कुमार व सीआरपीएफ 154 बटालियन के अधिकारी व जवान इलाके में पहुंचे और पूरे इलाके को सर्च किया . इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ भी की गयी. इस संदर्भ में पुलिस ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










