खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर की पूजा का है विशेष महत्व

बेंगाबाद : अंग्रेजी शासन काल से बेंगाबाद के खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के मौके पर मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है. यह मंदिर अपनी आकर्षक बनावट, कलाकृति व विशाल मंदिर के लिए प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां मांगी गयी मन्नत कभी खाली नहीं जाती है. […]
बेंगाबाद : अंग्रेजी शासन काल से बेंगाबाद के खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के मौके पर मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है. यह मंदिर अपनी आकर्षक बनावट, कलाकृति व विशाल मंदिर के लिए प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध है.
श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां मांगी गयी मन्नत कभी खाली नहीं जाती है. इस मंदिर की स्थापना 200 साल पहले टिकैतों ने की थी.किंवदंती के अनुसार संतान की कामना को लेकर सबसे पहले टिकैत रोहन नारायण सिंह ने मां भगवती की पूजा की थी. मनोकामना पूरा होने के बाद वे प्रत्येक साल शारदीय नवरात्र के मौके पर मां के चित्र के सामने पूजा-अर्चना करते थे. उसके बाद टिकैत विश्वनाथ नारायण सिंह ने पूजा को अनवरत जारी रखा.
झोपड़ी से शुरू हुई थी पूजा
पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरन सिंह ने बताया कि टिकैतों ने खुरचुट्टा में झोपड़ीनुमा मंदिर की नींव रखी थी. समय बीतने के साथ टिकैती राज के बाद पूजा की जिम्मेवारी स्थानीय समिति के जिम्मे आ गयी. समिति में हरिला, चितमाडीह, गोलगो आदि पंचायतों के श्रद्धालु शामिल हैं. सभी के सहयोग से यहां पर 1980 में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया.
डाक के लिए रहती है लंबी लाइन
समिति के कोषाध्यक्ष रेणुलाल चौरसिया, संरक्षक सह मुखिया मुन्ना प्रसाद सिंह ने कहा कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी मुराद मां पूरी करती हैं .
यही कारण है कि इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष डाक चढ़ाने(विशेष सहयोग) के लिए भक्त नंबर लगाते हैं. कहा कि वर्तमान में 10 से अधिक वर्षों के लिए लंबी लाइन लगी हुई है. डाक में जिस भक्त का नाम आता है वे भगवती की पूजा-अर्चना में विशेष सहयोग करते हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए बनी समिति में धीरन सिंह को अध्यक्ष, महेन्द्र साव को सचिव, रेणुलाल चौरसिया को कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह को संयोजक, जबकि हरिला के मुखिया मुन्ना प्रसाद सिंह और चितमाडीह के मुखिया सजला देवी पदेन सदस्य बनाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










