आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व-त्योहार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Sep 2017 9:56 AM
विज्ञापन

तैयारी. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले शांति समिति की आयोजित बैठक, की गयी अपील शांतिपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार मनाने को लेकर जगह-जगह शांति समिति की बैठक हुई. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. गिरिडीह. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना में बुधवार को […]
विज्ञापन
तैयारी. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले शांति समिति की आयोजित बैठक, की गयी अपील
शांतिपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार मनाने को लेकर जगह-जगह शांति समिति की बैठक हुई. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.
गिरिडीह. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में आपसी सौहार्द के बीच पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गयी.
नगर थाना में प्रशिक्षु आइएएस मेघा भारद्वाज, एसडीएम नमिता कुमारी, डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर पूजा समितियों व अखाड़ा कमेटी को कई दिशा-निर्देश दिये गये. कहा गया कि सभी को शपथ पत्र देना होगा. जिसमें सफाई से लेकर सुरक्षा तक बरती जा रही सतर्कता का जिक्र करना है. प्रतिमा का विसर्जन व अखाड़ा का रूट चार्ट भी सभी को समय पर अंकित कर देना पड़ेगा और डीजे पर प्रतिबंध रहेगा.
एसडीएम नमिता कुमारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान यदि कोई अबीर लगाना नहीं चाहता हो तो उसे अबीर नहीं लगाये. मौके पर नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा, अंचलाधिकारी धीरज ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी विनय कुमार, अवर निरीक्षक पृथ्वीसेन दास, मो. फैज रब्बानी, अधिवक्ता प्रकाश सहाय, इरशाद अहमद वारिस, दीपक शाहा, महमूद खान, राजकुमार सिंह, शैफ अली गुड्डू, चैता दास, रितेश सिन्हा, संजीत सिंह, राजेंद्र यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, मंगल सिंह आदि थे.
अफवाहों पर नहीं दें ध्यान : एसडीपीओ : मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ मनीष टोप्पो, बीडीओ विभूति मंडल, मुफस्सिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ श्री टोप्पो ने कहा कि सभी पूजा पंडालों व अखाड़ा में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा और वीडियोग्राफी की जायेगी.
पूजा पंडाल में उपचार किट व आग से बचने के लिए उपस्कर का रहना भी जरूरी है. अखाड़ा में लोग आग के खेल से परहेज करें. साथ ही भड़काऊ व उत्तेजित गाना न बजाए. उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की. इस दौरान सीसीएल क्षेत्र में जर्जर सड़कों तथा बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की गयी. साथ ही शराब पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गयी.
मौके पर अनि मिथलेश सिंह, सीसीएल के कल्याण पदाधिकारी एसजे सहारे, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, मुखिया कृष्णालाल ठाकुर, हरगौरी साहू, भागीरथ मंडल, मुन्नालाल, मुमताज अंसारी, शमशीर, उमेश महतो, मणिलाल साहू, दीनानाथ रजक, संजय दास, मो. फरीद, कमलचंद साहू, अशद उल्लाह, संतोष कुमार राणा, राजू रजक, मनोज शर्मा, मुख्तार फरीदी आदि मौजूद थे.
पीरटांड़. पीरटांड़ थाना परिसर में बीडीओ बैद्यनाथ उरांव, थाना प्रभारी रूखसार अहमद की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी. थाना प्रभारी रुखसार अहमद ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना थाना को दें. मौके पर अक्षय कुमार, इंद्रदेव सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम प्रसाद, बबलू साव, मुखिया सुभाष कुमार, सुनीता बास्के, कौलेश्वर दास, योगेंद्र तिवारी, बंटी पांडेय, मुरारी राम, रवि रंजन सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










