जगह-जगह विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन

Updated at :21 Sep 2017 9:55 AM
विज्ञापन
जगह-जगह विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन

देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत उप्रावि बिशनपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया शिवकुमार राय ने की. पर्यवेक्षक कांग्रेस भैया थे. सर्व सम्मति से उमाशंकर तिवारी को अध्यक्ष, आशा देवी को उपाध्यक्ष, मालती देवी को संयोजिका, सोनी देवी को उप संयोजिका समेत बेबी देवी, कौशल्या देवी, भवानी देवी, मनोहर तिवारी, मनोज […]

विज्ञापन
देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत उप्रावि बिशनपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया शिवकुमार राय ने की. पर्यवेक्षक कांग्रेस भैया थे.
सर्व सम्मति से उमाशंकर तिवारी को अध्यक्ष, आशा देवी को उपाध्यक्ष, मालती देवी को संयोजिका, सोनी देवी को उप संयोजिका समेत बेबी देवी, कौशल्या देवी, भवानी देवी, मनोहर तिवारी, मनोज तिवारी, राजीव कुमार तिवारी, देवेंद्र तिवारी को सदस्य चुना गया. उप्रावि गिद्धाटांड़ में पर्यवेक्षक सरोज सिंह की मौजूदगी में संतोष विश्वकर्मा को अध्यक्ष, शिवशंकर राणा को उपाध्यक्ष, सरिता देवी को संयोजिका, पम्पी देवी को उप संयोजिका चुना गया.
उप्रावि पथराटांड़ में इस्लाम अंसारी को अध्यक्ष, नसीमा खातून को उपाध्यक्ष, शबीरन खातून को संयोजिका, शहनाज परवीन को उप संयोजिका चुना गया. पर्यवेक्षक प्रभु नारायण ठाकुर थे. मौके पर सचिव जैनुल अंसारी, पारा शिक्षक शमसुद्दीन अंसारी आदि थे. डोरंडा प्रतिनिधि के अनुसार धनवार प्रखंड के उमवि पंडासिंघा व उप्रावि पांडेयडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया.
अध्यक्षता दक्षिणी डोरंडा पंचायत की मुखिया अजय मिस्त्री ने की. यहां संजय यादव को अध्यक्ष, सरिता देवी उपाध्यक्ष, उषा देवी को संयोजिका चुना गया. सदस्यों में नागेश्वर यादव, दौलत यादव, चिंता देवी, किरण देवी, चंदन राम, शिक्षक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार वर्णवाल को नियुक्त किया गया. पांडेयडीह में अध्यक्ष कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष गुड़िया देवी, संयोजिका अंजू देवी व सदस्यों में महेंद्र राय, प्रदीप राय, रामचंद्र साव, मुन्नी देवी, गीता देवी शामिल हैं.
मौके पर पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी नंदकिशोर राय व पारा शिक्षक नरेश राय, सचिव जयंती देवी व उषा देवी, रामेश्वर मोदी, वार्ड सदस्य रामनरेश यादव, उपेंद्र कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद राय, बसंत कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, कुमोद पांडेय, उदय शंकर पांडेय, कामदेव पांडेय, संतोषी पासवान, नारायण पासवान, युगल महतो, चेतन प्रसाद यादव, हरिलाल शर्मा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola