राजभाषा को बढ़ावा देने पर जोर

Updated at :21 Sep 2017 9:54 AM
विज्ञापन
राजभाषा को बढ़ावा देने पर जोर

गिरिडीह : बरगंडा स्थित इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (एनएसएसओ) के कार्यालय में बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्यवन समिति (नराकास) की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता निदेशक स्नेहलता सेठी ने की. बैठक में जिला में स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों एवं उपक्रमों के प्रमुख उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से राजभाषा के प्रगामी प्रयोग […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बरगंडा स्थित इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (एनएसएसओ) के कार्यालय में बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्यवन समिति (नराकास) की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता निदेशक स्नेहलता सेठी ने की. बैठक में जिला में स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों एवं उपक्रमों के प्रमुख उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु नीतियों के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई. निदेशक स्नेहलता सेठी ने बताया कि बैठक में नराकास के पत्रिका प्रकाशन की योजना पर भी चर्चा हुई. पत्रिका का उद्देश्य सभी सरकारी प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय स्थापित करना है.
बताया कि नराकास गृहमंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा गठित समिति है. इसकी बैठक वर्ष में दो बार होती है. विद्यायन केंद्र गिरिडीह के उपनिदेशक अमित वर्मा ने कहा कि नराकास गिरिडीह की वेबसाइट बनने के बाद सभी सदस्य एक दूसरे से जुड़ जायेंगे.
यह राजभाषा की लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग देगा. मौके पर हिंदी अनुवादक रागिनी तिवारी, कॉर्पोरेशन बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव पाल, सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक आरसी नाट, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, राजेश टोप्पो, यूको बैंक के नरेंद्र कुमार वर्मा, एसकेजी साहु, केके पंडा, भारतीय जीवन बीमा निगम के राजेश उपाध्याय, जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद अधीक्षक किशोरी प्रसाद, कोयला खान भविष्य निधि के सहायक आयुक्त आरके सिन्हा, गणेश चंद्र दुबे, बीएसएनएल के रामस्नेही, डाक विभाग के नवीन कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola