किसानों के बीच बांटी गाय
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Sep 2017 9:54 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : वर्षा आश्रित गांवों के लिए चयनित पंचायतों में बुधवार को किसानों के बीच 50 फीसदी अनुदान पर 14 गाय बांटी गयी. गांडेय विधानसभा क्षेत्र के गिरिडीह सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ और बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा पंचायत के गावों में कृषि विकास के लिए गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने जिला गव्य विकास कार्यालय […]
विज्ञापन
गिरिडीह : वर्षा आश्रित गांवों के लिए चयनित पंचायतों में बुधवार को किसानों के बीच 50 फीसदी अनुदान पर 14 गाय बांटी गयी. गांडेय विधानसभा क्षेत्र के गिरिडीह सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ और बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा पंचायत के गावों में कृषि विकास के लिए गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने जिला गव्य विकास कार्यालय अजीडीह में किसानों के बीच गाय बांटी.
मौके पर विधायक प्रो वर्मा ने कहा कि पशुओं के बिना कृषि कार्य संभव नहीं है. खेती में कंपोस्ट के लिए पशुओं की महत्ता बढ़ जाती है.
कृषि विभाग ने वर्षा आश्रित पंचायत मोतीलेदा और केंदुआगड़हा में किसानों के बीच गाय बांट कर उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश्वर दूबे, जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश महतो, जिला उप परियोजना पदाधिकारी रमेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश वर्मा, किसान सरयू महतो, गुलाब महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










