आधी आबादी को सशक्त करना सरकार का लक्ष्य : नीलकंठ

Updated at :19 Sep 2017 9:35 AM
विज्ञापन
आधी आबादी को सशक्त करना सरकार का लक्ष्य : नीलकंठ

सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर मधुबन में गरीब कल्याण मेला का आयोजन 2019 तक गांव-गांव में बिजली नहीं पहुंची तो नहीं जायेंगे वोट मांगने : मुंडा पीरटांड़/मधुबन. झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार लगातार जनविकास का कार्य कर रही है. इस सरकार का […]

विज्ञापन
सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर मधुबन में गरीब कल्याण मेला का आयोजन
2019 तक गांव-गांव में बिजली नहीं पहुंची तो नहीं जायेंगे वोट मांगने : मुंडा
पीरटांड़/मधुबन. झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार लगातार जनविकास का कार्य कर रही है. इस सरकार का लक्ष्य आधी आबादी को सशक्त करना है.
इस दिशा में योजनाओं का क्रियान्वयन कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है. रघुवर सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर जिलास्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है, ताकि जनता पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान सरकार के विकास कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन कर सके.
उक्त बातें उन्होंने सोमवार को मधुबन स्थित अर्बन हाट में आयोजित गरीब कल्याण मेला में कही. कहा कि राज्य सरकार ने योजना बनाओ अभियान की शुरुआत कर ग्रामीणों को योजना बनाने का अधिकार दिया. इसके तहत ढाई लाख योजनाएं मिलीं. इनमें से डेढ़ लाख योजनाओं को धरातल पर उतारा गया.
महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है. एक हजार दिन के कार्यकाल में सरकार ने प्रदेश स्तर पर एक लाख सखी मंडल का निर्माण किया. राज्य संपोषित सड़क निर्माण के तहत राज्य भर में 6565 किमी सड़क का निर्माण हुआ है. 450 पुलों का निर्माण कराया गया. गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. देश की मोदी सरकार ने गांवों के विकास में दो हजार करोड़ दिये.
श्री मुंडा ने कहा कि रघुवर सरकार ने वैसे गांवों में बिजली पहुंचायी गयी, जहां के लोग अब तक अंधेरे में रह रहे थे. कहा कि अगर 2019 तक गांव-गांव तक बिजली नहीं पहुंचायेंगे तो वोट मांगने जनता के बीच नहीं जायेंगे. कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के लिए सरकार की आलोचना करती है. उन्होंने कहा कि जनता का शोषण करने वाले राजनीतिक दलों से सतर्क रहने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola