गरीब कल्याण मेला : 120 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Updated at :19 Sep 2017 9:33 AM
विज्ञापन
गरीब कल्याण मेला : 120 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया 31 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण मधुबन में आयोजित गरीब कल्याण मेला में सोमवार को उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ समेत गिरिडीह जिला को कई सौगात मिली. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने लाभुकों के बीच लगभग 31 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया. वहीं लगभग 120 करोड़ की लागत […]

विज्ञापन
मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया 31 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण
मधुबन में आयोजित गरीब कल्याण मेला में सोमवार को उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ समेत गिरिडीह जिला को कई सौगात मिली. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने लाभुकों के बीच लगभग 31 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया. वहीं लगभग 120 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद‍्घाटन किया गया.
पीरटांड़/मधुबन : मधुबन में आयोजित गरीब कल्याण मेला में सोमवार को गिरिडीह को कई सौगात मिली.मेला में 1354 लाभुकों के बीच करीब परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इससे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय, गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, विधायक केदार हाजरा, विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, विधायक नागेंद्र महतो समेत अन्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. 120 करोड़ की सड़क, जलापूर्ति योजना, पुल निर्माण, प्रखंड सह अंचल कार्यालयों समेत अन्य योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास-उद‍्घाटन किया. श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार जन-जन का विकास कर रही है.
राजनीति में ठगने का जमाना चला गया : रवींद्र राय : कोडरमा के सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में वर्षों से उपेक्षित पीरटांड़ प्रखंड समेत प्रदेश भर का समुचित विकास हो रहा है. राजनीति में अब ठगने का जमाना चला गया है. झूठ-सच का फैसला जनता कर रही है. विरोधी दल सिर्फ जातिवाद व सांप्रदायिकता का फसाद पैदा करते रहे हैं. भाजपा कभी भी जातिवाद व वर्ग विशेष की राजनीति नहीं करती है. राज्य व खुशहाल व बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य है.
गरीबों का विकास कर रही है सरकार : रवींद्र पांडेय
गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का विकास कर रही है. झारखंड में बिजली सरप्लस है. पावर ग्रीड की संख्या लगातार बढ़ रही है. किसानों के लिए पावर ग्रीड की व्यवस्था की जा रही है. एक रुपया में दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया गया. जनता को जागरूक होकर इसका लाभ लेने की जरूरत है. डॉक्टर की कमी को दूर करने के लिए बहाली की प्रक्रिया चल रही है.
सभी वर्ग का हो रहा है विकास : शाहाबादी
गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी वर्गों का विकास हो रहा है. पीरटांड़ जैसे उपेक्षित इलाकों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतार कर यहां की जनता का जीवन स्तर ऊंचा किया जा रहा है. बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कई योजनाएं चल रही है. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है.
हो रहा चहुंमुखी विकास : केदार
जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचायी जा रही है. गरीबों, वृद्धों, नौजवानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं व किसानों समेत अन्य वर्गों के विकास के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित है. जनता को जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है.
अंतिम व्यक्ति का विकास लक्ष्य : जयप्रकाश
गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास सरकार का लक्ष्य है. प्रखंडों में गरीब कल्याण मेला का आयोजन कर जनता को सरकारी सुविधा दी जा रही है. उपेक्षित समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है. कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.
विकास की कई योजनाओं का मिल रहा लाभ : नागेंद्र
बगोदर धायक नागेंद्र महतो ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में विकास की गई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है. कहा कि उज्जवला योजना, शौचालय, आवास, बीमा समेत अन्य विकासोन्मुखी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है. कहा कि जिले की 75 प्रतिशत पंचायत ओडीएफ घोषित की गयी हैं. बिजली व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ-साथ पेयजलापूर्ति व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है.
ये थे मौजूद
गिरिडीह उपायुक्त उमाशंकर सिंह, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष अशोक
उपाध्याय, जिप अध्यक्ष राकेश महतो, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, एसपी अखिलेश बी वारियर, डीडीसी किरण कुमारी पासी, प्रशिक्षु आइएएस मेघा भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, यदुनंदन पाठक, अनूप सिन्हा, बिजेंद्र यादव, बाबुल प्रसाद गुप्ता, पीरटांड़ प्रमुख सिकंदर हेंब्रम, श्याम प्रसाद, यशोदा देवी, रामपति राय, महादेव दुबे, सुरेश हाजरा, महेंद्र वर्मा, सबीना हांसदा, दीपक स्वर्णकार, बीडीओ बैधनाथ उरांव, दिनेश लाल दास, बबलू कुमार, अर्जुन बैठा समेत कई अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. मंच संचालन डीपीएम संजय गुप्ता कर रहे थे. इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थे. इधर मेला में लगाये गये स्टॉलों में भारी संख्या में भीङ उमङी हुई थी.
विभागों ने लगाये थे स्टॉल
पीरटांड़. मधुबन स्थित अर्बन हाट में गरीब कल्याण मेला के दौरान कई विभागों ने अपना-अपना स्टॉल लगाया था. इसमें भूमि कृषि संरक्षण एवं सहकारिता विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, मत्स्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग शामिल थे.
सब्जबाग दिखा रही है सरकार : जगरनाथ
डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो ने भाजपा सरकार की कार्यशैली की जमकर आलोचना की. कहा कि राज्य सरकार जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखा रही है. कहा कि बिजली की लचर व्यवस्था से जनता त्रस्त है.
24 घंटा में मात्र चार घंटा ही बिजली रहती है. कहा कि एक ओर बिजली संकट से जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर बिजली बिल में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है. कहा कि पुल, सड़क, पेयजलापूर्ति व्यवस्था लचर है. आपूर्ति विभाग का सिस्टम फेल हो गया है. कहा कि जिसे लाल कार्ड मिलना चाहिए उसे सादा कार्ड मिल गया है.
श्री महतो अपना संबोधन करने के पश्चात कार्यक्रम स्थल से चले गये. इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में बगैर झामुमो विधायक जगरनाथ महतो का नाम लिये कहा कि सिर्फ विरोध में बयान देकर चले जाना उचित नहीं है. उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी सुनना चाहिए था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola