अवैध शराब और जावा महुआ जब्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Sep 2017 10:11 AM
विज्ञापन

सरिया के ओरवाटांड़ केशवारी व अमनारी में उत्पाद विभाग और पुलिस का छापा एसडीओ व डीएसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी सरिया. सरिया थाना क्षेत्र के ओरवाटांड़ केशवारी व अमनारी गांव में मंगलवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम व सरिया पुलिस ने दर्जन भर अवैध शराब के ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान भारी […]
विज्ञापन
सरिया के ओरवाटांड़ केशवारी व अमनारी में उत्पाद विभाग और पुलिस का छापा
एसडीओ व डीएसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी
सरिया. सरिया थाना क्षेत्र के ओरवाटांड़ केशवारी व अमनारी गांव में मंगलवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम व सरिया पुलिस ने दर्जन भर अवैध शराब के ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ व देशी शराब जब्त कर नष्ट किया गया.
इसकी अनुमानित कीमत एक लाख बतायी जाती है़ एसडीओ पवन कुमार मंडल व डीएसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर छापामारी की गयी थी. पुलिस के अनुसार ओरवाटांड़ गांव के धानेश्वर मंडल, सुंदर मंडल, रामू पंडित, शंकर मंडल, कैलाश मंडल, बुलाकी मंडल, सुकर मंडल, शिव टहल मंडल के घर में छापामारी कर 150 डिब्बा जावा महुआ, 200 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने के सामान जब्त किये गये. वहीं शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया गया. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
केशवारी, अमनारी के कुछ जगहों पर भी छापामारी की गयी, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ़ इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ सरिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. मौके पर दंडाधिकारी संदीप कुमार मधेशिया, बीडीओ शशि भूषण वर्मा, उत्पाद निरीक्षक अनूप कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










