''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम में सबकी सहभागिता : दिनेश

Updated at :13 Sep 2017 10:09 AM
विज्ञापन
''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम में सबकी सहभागिता : दिनेश

स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर होंगे कई कार्यक्रम 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा आयोजन गिरिडीह. स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 15 से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और श्रमदान किया जायेगा. […]

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर होंगे कई कार्यक्रम
15 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा आयोजन
गिरिडीह. स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 15 से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और श्रमदान किया जायेगा.
यह जानकारी नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. बताया कि 15 सितंबर को नप के सभागार में स्वच्छता ही सेवा कार्यशाला होगी. 17 सितंबर को सेवा दिवस श्रमदान कार्यक्रम होगा. इसके तहत सभी वार्डों में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक श्रमदान कर सफाई की जायेगी. 24 सितंबर को समग्र स्वच्छता कार्यक्रम सह श्रमदान के तहत सफाई अभियान चलाया जायेगा.
25 सितंबर को अस्पतालों, पार्कों, बस स्टॉप, तालाबों व शौचालयों की सफाई की जायेगी. 1 अक्तूबर को श्रेष्ठ स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों के प्रमुख जगहों पर सफाई की जायेगी. इसमें स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे.
नप प्रांगण में रोजगार मेला आज
श्री यादव ने बताया कि नगर पर्षद में 13 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा. इसमें एनयूएलएम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियोजन दिया जायेगा. कुल 780 प्रशिक्षणार्थियों ने आवेदन दिया है. इसके लिए 25-30 कंपनियां आ रही है. जो बाहर जाकर रोजगार नहीं करना चाहते, उन्हें गिरिडीह में ही ऋण मुहैया कराकर स्वावलंबी बनाया जायेगा. प्रेस वार्ता में नगर प्रबंधक प्रशांत भारतीय, प्रमेय मंदिलवार, वार्ड पार्षद नौशाद आलम पप्पू आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola