पिता-पुत्र का विवाद पहुंचा थाना

Updated at :12 Sep 2017 10:37 AM
विज्ञापन
पिता-पुत्र का विवाद पहुंचा थाना

पिता ने घरवालों पर लगाया था कमरे में बंद करने का आरोप वहीं घरवालों ने लगाया परेशान करने का आरोप पिता जमशेदपुर में पुलिस महकमा हैं पदस्थापित गिरिडीह : पिता-पुत्र का आपसी विवाद सोमवार को थाना पहुंच गया. सोमवार को मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णानगर के समीप एक मकान में पुत्रों व उसके […]

विज्ञापन
पिता ने घरवालों पर लगाया था कमरे में बंद करने का आरोप
वहीं घरवालों ने लगाया परेशान करने का आरोप
पिता जमशेदपुर में पुलिस महकमा हैं पदस्थापित
गिरिडीह : पिता-पुत्र का आपसी विवाद सोमवार को थाना पहुंच गया. सोमवार को मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णानगर के समीप एक मकान में पुत्रों व उसके घरवालों ने अपने पिता को तीन दिनों से कमरे में बंद कर रखा है. पिता कमरे से चिल्ला रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने सअनि सुनील कुमार सिंह को कृष्णानगर भेजा. पुलिस पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति कमरे में बंद है.
पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कमरे से निकाल कर थाना ले आयी. थाना में घर के अन्य सदस्यों को भी बुलाया गया. थाना पहुंचने के बाद पिता का कहना था कि उसके पुत्र व अन्य घरवाले उसे प्रताड़ित करते हैं. वहीं घरवालों का कहना था कि पिता घरवालों को परेशान करता है. इसे लेकर काफी देर तक थाना में विवाद चलता रहा. बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों की बैठक करायी. दोनों पक्षों को समझाया गया. बताया जाता है कि पिता जमशेदपुर में पुलिस महकमा में पोस्टेड हैं. सअनि युगल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों आपस में सुलह करने को तैयार हैं. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता को ले बातचीत चल रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola