गांवों को नशामुक्त करने वाली सखी बहनों को झारखंड सरकार देगी एक लाख रुपये का पुरस्कार

Updated at :29 Aug 2017 12:51 AM
विज्ञापन
गांवों को नशामुक्त करने वाली सखी बहनों को झारखंड सरकार देगी एक लाख रुपये का पुरस्कार

गिरिडीह/रांचीः झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य की जो सखी बहनें गांव आैर पंचायत को नशामुक्त करेगी, उन्हें सरकारी स्तर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बैंक अधिकारियों से सखी बहनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की. उन्होंने बच्चों […]

विज्ञापन

गिरिडीह/रांचीः झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य की जो सखी बहनें गांव आैर पंचायत को नशामुक्त करेगी, उन्हें सरकारी स्तर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बैंक अधिकारियों से सखी बहनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की. उन्होंने बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल भेजने की भी बात कही.

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री झारखंड को नशामुक्त घोषित करें : श्री श्री रवि शंकर

झारखंड राज्य लाइवली हूड प्रोमोशन सोसाइटी के बैनर तले नगर भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ किया गया. इस दौरान सखी मंडल के बीच 25 स्मार्ट फोन का वितरण भी शिक्षा मंत्री ने किया.

इसके पहले राज्य के प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता मंत्री नीरा यादव, स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, डीडीसी किरण कुमारी पासी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सखी मंडल की बहनों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है. ताकि सखी मंडल भी स्मार्ट बनकर सरकारी कार्यों का बखूबी निर्वहन कर सकें. उनके कामों को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है. स्मार्ट फोन के जरिये सखी मंडल की बहनें अब लेखा-जोखा डिजिटल तरीके से करेगी.

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं : शाहाबादी

स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि पिछले दो-चार वर्षों में महिलाओं में जो बदलाव आया है. इससे प्रतीत होता है कि अब गांव की महिलाएं चूल्हे चौकी तक सिमटकर नहीं रह रही है. देश स्तर पर महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. विधायक ने जमुआ प्रखंड के लताकी गांव की नशामुक्त करने के लिए महिलाओं की काफी प्रशंसा भी की.

सखी मंडल की बहनों का कार्य सराहनीय : डीडीसी

डीडीसी किरण कुमारी पासी ने कहा कि बेंगाबाद को ओडीएफ करने में सखी मंडल की बहनों ने सराहनीय भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि बेंगाबाद की सखी मंडल की बहनों ने बेहतर शौचालय का निर्माण किया है, जो पूरे राज्य में अव्वल है. डीडीसी ने कहा कि सखी मंडल ने खुद अपनी पूंजी लगाकर कपड़ों की खरीदारी की और 15000 पोशाक का निर्माण किया जो अपने आप में सराहनीय कार्य है.

शीघ्र ही बंटेंगे 5175 और स्मार्ट फोन

कार्यक्रम का संचालन लाइवली हूड प्रोमोशन सोसाइटी के डीपीएम संजय गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि जिले के आठ प्रखंडों में सात हजार एसएचजी समूह का निर्माण किया गया है. इस दौरान सखी मंडल के बीच 25 स्मार्ट फोन का वितरण मंत्री के हाथों कराया गया. डीपीएम श्री गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही 5175 स्मार्ट फोन का वितरण सखी मंडल के बीच किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola