गांवों को नशामुक्त करने पर सखी बहनों को मिलेगा एक लाख

Updated at :28 Aug 2017 12:00 AM
विज्ञापन
गांवों को नशामुक्त करने पर सखी बहनों को मिलेगा एक लाख

गांवों को नशामुक्त करने पर सखी बहनों को मिलेगा एक लाख कार्यक्रम. मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ, शिक्षा मंत्री नीरा यादव बोलींसखी मंडल के बीच बंटा 25 स्मार्ट फोन चित्र परिचय : 9 – सखी मंडल को स्मार्ट फोन देती प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता मंत्री नीरा यादव, 10 – कार्यक्रम में उपस्थित […]

विज्ञापन

गांवों को नशामुक्त करने पर सखी बहनों को मिलेगा एक लाख कार्यक्रम. मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ, शिक्षा मंत्री नीरा यादव बोलींसखी मंडल के बीच बंटा 25 स्मार्ट फोन चित्र परिचय : 9 – सखी मंडल को स्मार्ट फोन देती प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता मंत्री नीरा यादव, 10 – कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न गांवों से आयी सखी मंडल की सदस्य. इंट्रो : महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने को लेकर सरकार गंभीर है. सखी मंडल की सदस्यों को हाइटेक बनाने के लिए सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना को भी धरातल पर उतारा जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को गिरिडीह स्थित नगर भवन में सखी मंडल के बीच 25 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया. गिरिडीह. झारखंड राज्य लाइवली हूड प्रोमोशन सोसाइटी के बैनर तले नगर भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ किया गया. इस दौरान सखी मंडल के बीच 25 स्मार्ट फोन का वितरण भी शिक्षा मंत्री ने किया. इसके पूर्व राज्य के प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता मंत्री नीरा यादव, स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, डीडीसी किरण कुमारी पासी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सखी मंडल की बहनों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है. ताकि सखी मंडल भी स्मार्ट बनकर सरकारी कार्यों का बखूबी निर्वहन कर सकें. उनके कामों को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है. स्मार्ट फोन के जरिये सखी मंडल की बहनें अब लेखा-जोखा डिजिटल तरीके से करेगी. उन्होंने सखी मंडल की बहनों से निरक्षरता को दूर करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि जो सखी बहनें गांव व पंचायत को नशामुक्त करेगी, उन्हें सरकारी स्तर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बैंक अधिकारियों से सखी बहनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की. उन्होंने बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल भेजने की भी बात कही. हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं : शाहाबादीस्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि पिछले दो-चार वर्षों में महिलाओं में जो बदलाव आया है, इससे प्रतीत होता है कि अब गांव की महिलाएं चूल्हे चौकी तक सिमटकर नहीं रह रही है. देश स्तर पर महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. विधायक ने जमुआ प्रखंड के लताकी गांव की नशामुक्त करने के लिए महिलाओं की काफी प्रशंसा भी की. सखी मंडल की बहनों का कार्य सराहनीय : डीडीसीडीडीसी किरण कुमारी पासी ने कहा कि बेंगाबाद को ओडीएफ करने में सखी मंडल की बहनों ने सराहनीय भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि बेंगाबाद की सखी मंडल की बहनों ने बेहतर शौचालय का निर्माण किया है, जो पूरे राज्य में अव्वल है. डीडीसी ने कहा कि सखी मंडल ने खुद अपनी पूंजी लगाकर कपड़ों की खरीदारी की और 15000 पोशाक का निर्माण किया जो अपने आप में सराहनीय कार्य है. शीघ्र ही बंटेंगे 5175 और स्मार्ट फोनकार्यक्रम का संचालन लाइवली हूड प्रोमोशन सोसाइटी के डीपीएम संजय गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि जिले के आठ प्रखंडों में सात हजार एसएचजी समूह का निर्माण किया गया है. इस दौरान सखी मंडल के बीच 25 स्मार्ट फोन का वितरण मंत्री के हाथों कराया गया. डीपीएम श्री गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही 5175 स्मार्ट फोन का वितरण सखी मंडल के बीच किया जायेगा. ये थे मौजूदकार्यक्रम में डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसइ कमला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक, विधायक प्रतिनिधि नारायण पांडेय, भाजपा नेत्री संजु सिंह, विभिन्न प्रखंडों से आयी सखी मंडल की सदस्य मौजूद थे. सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : मंत्री विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किये एक से बढ़ कर एक मॉडल चित्र परिचय : 2 – मॉडल प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे, 3 – कार्यक्रम को संबोधित करती मंत्री नीरा यादव, 4 – कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं गिरिडीह. सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री नीरा यादव ने विज्ञान प्रदर्शनी में आये बच्चों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के बच्चों में वैज्ञानिक बनने के सभी गुण मौजूद है. सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत है बच्चों को उचित मंच देने की. स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा देने की मांग की. इस पर मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर सरकारी कवायद शुरू कर दी गयी है. शीघ्र ही सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिलेगा. इसके पूर्व जिले के 70 स्कूलों से आये करीब चार सौ बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किये. गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय को प्रथम, इंटर उच्च विद्यालय पलौंजिया को द्वितीय व बेंगाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने किया. मौके पर डीडीसी किरण कुमारी पासी, डीएसइ कमला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, विधायक प्रतिनिधि नारायण पांडेय, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शुकदेव प्रसाद साहू, प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, प्रवीण कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola