आरोपियों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बेंगाबाद. पुलिस ने सरेंडर करने को लेकर शनिवार को आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया. मामला थाना कांड संख्या 133/17 का है. 23 अप्रैल को बेंगाबाद चौक पर मवेशियों लदे तीन ट्रक को रोक युवकों ने उपद्रव मचाया था. पुलिस पर भी पथराव हुआ था. कई जनप्रतिनिधि व पुलिसकर्मी घायल हुए थे. बचाव में पुलिस […]
बेंगाबाद. पुलिस ने सरेंडर करने को लेकर शनिवार को आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया. मामला थाना कांड संख्या 133/17 का है. 23 अप्रैल को बेंगाबाद चौक पर मवेशियों लदे तीन ट्रक को रोक युवकों ने उपद्रव मचाया था. पुलिस पर भी पथराव हुआ था. कई जनप्रतिनिधि व पुलिसकर्मी घायल हुए थे. बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी.
मामले में 19 को नामजद व 500 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था. पुलिस दबिश में 09 आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया है, जबकि एक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. शेष बचे आरोपियों में बेंगाबाद के रणबीर कुमार, अभिजीत राम, उदभव भदानी, आकाश कुमार गुप्ता, सोनू मंडल, संजय राना, उदीत भदानी, लक्ष्मीपुर के राजेश यादव, छोटकीखरगडीहा के सुमन पाडेय का नाम शामिल है. नामजद आरोपियों को अविलंब सरेंडर कराने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










