पांच जेइ पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगा

Updated at :12 Jul 2017 8:55 AM
विज्ञापन
पांच जेइ पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगा

गिरिडीह : सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीबीटी में खराब प्रदर्शन रहने पर बीडीओ ने योगीटांड़, करहरबारी, सिरसिया, पिंडाटांड़, खावा के रोजगार सेवक को चेतावनी दी. साथ ही कहा कि शनिवार तक काम पूरा नहीं हुआ तो संविदा समाप्त करने […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीबीटी में खराब प्रदर्शन रहने पर बीडीओ ने योगीटांड़, करहरबारी, सिरसिया, पिंडाटांड़, खावा के रोजगार सेवक को चेतावनी दी.
साथ ही कहा कि शनिवार तक काम पूरा नहीं हुआ तो संविदा समाप्त करने की अनुशंसा की जायेगी. इधर, विभिन्न योजनाओं की मापी पुस्तिका भरने में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने जेइ आनंद दास, संजय साव, मनमीत कुमार, विजय उरांव व मो. अफजल के विरुद्ध एक-एक हजार रुपये का दंड लगाया. बीडीओ ने कहा कि यह राशि उनके वेतन से काटी जायेगी.
कनीय अभियंता हरिशचंद्र मरांडी के लगातार कार्य से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने उनकी संविदा समाप्त करने की अनुशंसा भी की. जॉब कार्ड के सत्यापन में लापरवाही बरतने और समय पर कार्य नहीं करने पर बजटो पंचायत के रोजगार सेवक भीखदेव पासवान, भंडारीडीह के सुनील किस्पोटा, जशपुर के कर्मचंद मरांडी, महेशलुंडी के ओजरा जलील, मंगरोडीह के परवेज आलम, फुलची के महेंद्र टुडू, मटरूखा के विद्याशंकर माली के एक दिन का मानदेय कटौती करते हुए बीडीओ ने शो-कॉज भी किया है. साथ ही चैताडीह की रोजगार सेवक आशा ज्योति मरांडी की संविदा समाप्त करने तथा एक माह से बैठक में नहीं आने पर पंचायत सचिव धनेश्वर रविदास को निलंबित करने की अनुशंसा की.
इधर बीडीओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव लोथो मुर्मू, मेघलाल मंडल व केटका हेंब्रम को भी शो-कॉज किया. बैठक में लंबित योजना को बंद करने व डोभा निर्माण कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही भूमि समतलीकरण योजना को शुरू करने व मेढ़ निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया. बैठक में बीपीओ समेत कई कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola