सड़क पर पेड़-पत्थर रख कर लूट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jul 2017 12:25 PM
विज्ञापन

15 से 20 की संख्या में थे अपराधी पुलिस की गाड़ी को देख भागे लुटेरे गिरिडीह : गिरिडीह डुमरी पथ के काला पहाड़ के पास शनिवार की रात को अपराधियों ने रास्ता रोक कर लूटपाट की. अपराधियों के निशाने पर एक ट्रक समेत दो वाहन रहे. रात करीब एक बजे अपराधियों ने काला पहाड़ के […]
विज्ञापन
15 से 20 की संख्या में थे अपराधी
पुलिस की गाड़ी को देख भागे लुटेरे
गिरिडीह : गिरिडीह डुमरी पथ के काला पहाड़ के पास शनिवार की रात को अपराधियों ने रास्ता रोक कर लूटपाट की. अपराधियों के निशाने पर एक ट्रक समेत दो वाहन रहे. रात करीब एक बजे अपराधियों ने काला पहाड़ के पास सड़क के बीचों-बीच पत्थर व पेड़ की टहनी रखकर रास्ता को बाधित कर दिया दिया. इसी क्रम में देवघर से रांची की ओर जा रहा एक टाटा मैजिक मालवाहक उक्त स्थल पर जा फंसा. वाहन के फंसते ही अपराधियों ने वाहन के चालक के साथ मारपीट की और मोबाइल के अलावा पुराना कंपयूटर, लैपटॉप, कूरियर का सामान लूट लिया.
इसी दौरान एक ट्रक को रोककर भी लूटपाट की गयी. लूट के शिकार हुए टाटा मैजिक चालक बिहार के सासाराम निवासी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधियों की संख्या 15 से 20 थी. तीन अपराधियों का चेहरा उसने ट्रक की रौशनी में देखा है. बताया कि लगभग 15 मिनट तक अपराधी लूटपाट करते रहे. ठीक उसी समय पुलिस की गाड़ी को गिरिडीह की ओर से आता देख अपराधी भाग खड़े हुए. इधर इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










