गिरिडीह: मवेशी का कटा सिर मिलने से फैला तनाव, खोजी कुत्ते ढूंढ रहे हैं आरोपियों को
Updated at : 28 Jun 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के बेरिया में मंगलवार को कटा मवेशी मिलने के बाद बवाल मच गया. मवेशी का कटा सर व धड़ मिलने के बाद मचे बवाल को डीसी उमाशंकर सिंह ने पहुंचते ही शांत कर दिया था. इसके बावजूद स्थिति पर पैनी नजर रखने और मामले के दोषियों पर कार्यवाई करने के […]
विज्ञापन
गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के बेरिया में मंगलवार को कटा मवेशी मिलने के बाद बवाल मच गया. मवेशी का कटा सर व धड़ मिलने के बाद मचे बवाल को डीसी उमाशंकर सिंह ने पहुंचते ही शांत कर दिया था. इसके बावजूद स्थिति पर पैनी नजर रखने और मामले के दोषियों पर कार्यवाई करने के लिए रात भर डीसी श्री सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर बेरिया में डटे रहे.
गिरिडीह : देवरी में मरा मवेशी मिलने के बाद आगजनी-पथराव, लाठीचार्ज
गिरिडीह : देवरी में मरा मवेशी मिलने के बाद आगजनी-पथराव, लाठीचार्ज
पूरी रात डीसी श्री सिंह के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बेरिया समेत आसपास के इलाके में गश्त करते रहे. वहीं देवरी, हीरोडीह, भेलवाघाटी, जमुआ, बेंगाबाद की पुलिस इलाके में गश्त करती रही. रात में ही रैफ के जवान देवरी पहुंच गये. जबकि बुधवार की सुबह खोजी कुत्ते को लेकर सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे.
सीआरपीएफ के जवान के साथ जेजे के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी घटनास्थल पर पहुंचे. सुबह से खोजी कुत्ता के सहारे कांड के दोषियों की खोज की जाने लगी. इधर, इस बीच देवरी पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया. पकड़े गये लोगों को देवरी थाना में रखा गया है जहां पर सभी से पूछताछ की जा रही है.
दोषियों पर ही होगी कार्रवाई: डीसी
मामले पर डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुवे कार्यवाई की जा रही है. 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि लगातार राज्य में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं. यदि सरकार ऐसी घटनाओं को लगातार संरक्षण देगी तो पता नहीं राज्य का क्या होगा ?
It's happening here repeatedly,if govt continues to patronize them,what will happen to the state?: SK Sahay, Congress on Giridh mob incident pic.twitter.com/wGNXxSuNmE
— ANI (@ANI) June 28, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




