Giridih News :10 बागवानी में लगी आग, डेढ़ हजार पेड़ों को नुकसान
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 10:19 PM
Giridih News :जरूआडीह पंचायत के नगरी गांव में मनरेगा योजना से लगी 10 बागवानी में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गयी. बागवानी में आग लगने से सूखे पत्तों में आग तेजी से फैल गयी. देखते ही देखते बागवानी में लगे पेड़ पौधे धू-धू कर जलने लगे.
आग की तेज लपट और धुआं देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया. ग्रामीण बागवानी की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय संसाधनों से बागवानी में लगी आग को बुझाने में जुट गये. आग की भयावहता के कारण ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके.
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
इस दौरान फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी. सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम नगरी पहुंची. लेकिन कच्ची व संकीर्ण रास्ता के कारण दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंच पायी. इस दौरान एक छोटा दमकल को मंगायी गयी. इसके बाद आग को बुझाने का काम शुरू हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. इस दौरान 10 किसानों के बागवानी में लगे लगभग डेढ़ हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ जल गये. एक हजार पौधों को बचाने में सफलता मिली.
इन्हें हुआ नुकसान
भुक्तभोगी अनिकेत कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, शुभम कुमार, झुन्ना सिंह, नरेश सिंह, रीता देवी, गोविंद सिंह, विवेकानंद सिंह सहित अन्य ने बताया कि एक ही स्थान पर अपने अपने हिस्से में 10 बागवानी लगाये हैं. इसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार हो चुके हैं. आग किसने लगाई, इसका पता नहीं चल पायी है. पौधों के जलने से किसानों में मायूसी है. स्थानीय मुखिया राजकुमार सिंह, झामुमो नेता बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.इससे पूर्व भी हो चुकी है घटना
प्रखंड में इससे पूर्व भी बागवानी में अगलगी घटना हो चुकी है. कुछ दिन पूर्व बी अज्ञात लोगों ने महुआर पंचायत के जामबाद और सानी जामबाद गांव में पौधों को आग के हवाले कर दिया था. इससे मंजर लगे आम के पेड़ जल गये थे. पीड़ित सीताराम यादव व रीतलाल दास ने बेंगाबाद बीडीओ व थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. इसके पूर्व भी असामाजिक तत्वों ने मानजोरी गांव के किसान नेमिया देवी के आम बागवानी में आग लगा दी थी. वहीं, ओझाडीह पंचायत के महुआटांड गांव के किसान रामचंद्र यादव की तीन एकड जमीन पर लगे आम पेडों को काटकर भारी नुकसान पहुंचाया था. एक माह के अंदर पांच आम बागवानी में अगलगी से किसान परेशान हैं. आशंका जतायी जा रही है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया जा रहा है. शिकायत के बाद भी अभी तक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










