यू-ट्यूब चौक बना गढ़वा में डिजिटल बदलाव का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन
यू-ट्यूब चौक बना गढ़वा में डिजिटल बदलाव का प्रतीक

ग्रामीण भारत में तकनीक की बढ़ती पहुंच का उदाहरण बन रहा रंका प्रखंड का चौक

विज्ञापन

ग्रामीण भारत में तकनीक की बढ़ती पहुंच का उदाहरण बन रहा रंका प्रखंड का चौक जितेंद्र सिंह, गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत में स्थित यू-ट्यूब चौक आज ग्रामीण भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल प्रभाव का अनोखा प्रतीक बनकर उभरा है. यह चौक सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और वायरल हो रहा है. यहां पहुंचते ही यह महसूस होता है कि अब गांव भी तकनीक की दुनिया से तेजी से जुड़ रहे हैं और बदलाव की इस लहर का हिस्सा बन चुके हैं. पहले यह चौक कानी मोड़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह यू-ट्यूब चौक के नाम से मशहूर हो रहा है. गढ़वा कभी भूख, पलायन और बेरोजगारी जैसी समस्याओं के लिए जाना जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे डिजिटल क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है. यू-ट्यूब चौक इसी सकारात्मक बदलाव का जीवंत उदाहरण है. अच्छा रहाता है मोबाइल नेटवर्क स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां मोबाइल नेटवर्क अच्छा रहता है, इसलिए युवा सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए यहां आते हैं. चौक का नाम किसी महापुरुष या ऐतिहासिक व्यक्ति के बजाय तकनीक को सम्मान देने के लिए रखा गया है. ग्रामीणों का मानना है कि यू-ट्यूब ने मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये हैं. चौक के पास बैठने की भी व्यवस्था चौक के समीप पंचायत मुखिया जीना देवी के प्रयास से 15वें वित्त आयोग मद के तहत बैठने की व्यवस्था भी की गयी है, ताकि लोग बेहतर नेटवर्क का लाभ उठाकर डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें. यू-ट्यूब चौक अब सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि बदलते गढ़वा और नए भारत की प्रेरणादायक कहानी बन चुका है, जहां कभी चुनौतियों की पहचान रहा यह जिला अब डिजिटल युग में अपनी नई पहचान गढ़ रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola